पदबंध

वाक्य से अलग रहने पर ‘शब्द’ और वाक्य में प्रयुक्त हो जाने पर शब्द ‘पद’ बन जाते हैं।  जब शब्द व्याकरणिक नियमों के तहत किसी वाक्य में निश्चित स्थान प्राप्त कर लेते हैं तो पद बन जाते हैं। पदों का क्रम या स्थान बदलने से वाक्य का अर्थ भी बदल जाता है।

कई पदों के योग से बने वाक्यांश जो एक ही पद का काम करते हैं, वे ही पदबंध होते हैं।

पदबंध को सरलता से समझने के लिए रेखांकित शीर्ष (मुख्य) पद पर ध्यान रखें। जैसे – सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र इसमें शीर्ष पद छात्र है और छात्र शब्द एक संज्ञा शब्द होने के कारण यह एक संज्ञा पदबंध का उदहारण होगा। इसी प्रकार अन्य पदबंधों को भी जाने।

(Download 10 Hindi paper in word format – Click Here)

(Download Padband word File – Click Here)

अर्थ एवं परिभाषा

वाक्य में जब एक से अधिक पद मिलकर एक व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं तब उस बंधी हुई इकाई को पदबंध कहते हैं। अन्य शब्दों में, जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। जैसे-

  • सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र जीत गया।  ‘सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र’ में पाँच पद हैं, किंतु वे मिलकर एक ही पद अर्थात् संज्ञा का कार्य कर रहे हैं।  
  • नदी कल-कल करती हुई बह रही थी।  ‘कल-कल करती हुई’ में तीन पद हैं, किंतु वे मिलकर एक ही पद अर्थात् क्रिया विशेषण का काम कर रहे हैं।
  • वाक्य के उस भाग को, जिसमें एक से अधिक पद परस्पर सम्बद्ध होकर अर्थ तो देते हैं, किंतु पूरा अर्थ नहीं देते पदबंध या वाक्यांश कहते हैं।

पदबंध के भेद

मुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं:

  1. संज्ञा पदबंध
  2. सर्वनाम पदबंध
  3. विशेषण पदबंध
  4. क्रिया पदबंध
  5. क्रिया विशेषण पदबंध

संज्ञा पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है। पदबंध का अंतिम अथवा शीर्ष शब्द यदि संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हो तो वह ‘संज्ञा पदबंध’ कहलाता है।

जैसे-

  1. चार ताकतवर आदमी भारी चीज को नहीं उठा पाए।
  2. अयोध्या के महाराजा दशरथ के चार पुत्र थे।
  3. आकाश में उड़ता गुब्बारा फट गया
  4. लंका का राजा रावण बहुत विद्वान था।

सर्वनाम पदबंध

वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

जैसे-

  1. भाग्य का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा।
  2. विरोध करने वाले लोगों में से कोई नहीं बोला।
  3. शेर की तरह दहाड़ने वाले आप भीगी बिल्ली कैसे बन गए?
  4. है यहाँ ऐसा कोई! जो अजगर को पकड़ ले।

विशेषण पदबंध

वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है। पदबंध का शीर्ष अथवा अंतिम शब्द यदि विशेषण हो और अन्य सभी पद उसी पद आश्रित हों तो वह ‘विशेषण पदबंध’ कहलता है।

जैसे-

  1. बरगद और पीपल की घनी छाँव से हमें बहुत सुकून मिला।
  2. उस घर के सामने बैठा हुआ आदमी जासूस है।
  3. तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः समय से पहुँचती हैं।
  4. सैनिक का घोड़ा अत्यंत सुंदर, फुरतीला और आज्ञाकारी है।

क्रिया पदबंध

वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है। क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया पहले आती है। उसके बाद अन्य क्रियाएँ मिलकर एक समग्र इकाई बनती है। यही ‘क्रिया पदबंध’ है।

जैसे-

  1. सुरेश नदी में डूब गया।
  2. वह बाजार की ओर आया होगा।
  3. अब दरवाजा खोला जा सकता है।
  4. मुझे मोहन छत से दिखाई दे रहा है।

क्रिया विशेषण पदबंध

क्रिया विशेषण के स्थान पर प्रयोग होने वाले एकाधिक पदों का समूह क्रिया विशेषण पदबंध कहलाता है।

जैसे-

  1. आगरा से अलीगढ़ तक एक लंबा मार्ग है।
  2. सोहन बहुत धीरे-धीरे बोलता है।
  3. राजू देखता हुआ धीरे-धीरे दुकानदार के पास पहुँचा।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

  1. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • अभागी वह करती भी तो क्या करती?
    • घर के चारों ओर पेड़ लगे हैं।
    • राम के भाई से चला नहीं जाता।
    • मुझे सब सुनाई दे रहा है।
      • उत्तर : (घ) मुझे सब सुनाई दे रहा है।
  2. ‘बूढ़ा धीरे-धीरे लँगड़ाता हुआ चल रहा था।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया विशेषण पदबंध  CBSE 2024
  3. फटे-पुराने वस्त्रों वाला कोई दरवाजे पर खड़ा है।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • क्रिया-विशेषण
    • सर्वनाम
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ग) सर्वनाम पदबंध  CBSE 2023
  4. निम्नलिखित में से विशेषण पदबंध का उदाहरण है- CBSE 2022
    • वह अब तक सो चुका होगा
    • रात-दिन मेहनत करने वाला छात्र प्रथम आया है।
    • मैं इधर-उधर भटक रहा था
    • उसके बाल सुंदर हैं
  5. ‘वे बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। वाक्य में रेखांकित पदबंध है- CBSE 2020
    • संज्ञा पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (ख) क्रिया पदबंध
  6. ‘ऐसी एक घटना का जिक्र सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज ने अपनी आत्मकथा में किया है।’ रेखांकित पदबंध का भेद है-
    • संज्ञा पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (क) संज्ञा पदबंध
  7. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • भाई साहब फेल हो गए, मैं पास हो गया।
    • उसके चरित्र से तुमने कौनसा उपदेश लिया?
    • कोई अजनबी युवक उसे निःशब्द ताके जा रहा है।
    • वे फिर से चलने-फिरने के काबिल नहीं हो सकें।
      • उत्तर : (ग) कोई अजनबी युवक उसे निःशब्द ताके जा रहा है।
  8. तताँरा को मानो कुछ होश आया। वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया पदबंध
  9. ‘आप तो बहुत बड़े धार्मिक आदमी हैं। इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
    • आप तो
    • बहुत बड़े धार्मिक
    • आदमी हैं
    • पूरा वाक्य
      • उत्तर : (ख) बहुत बड़े धार्मिक
  10. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • उसके बाल सुंदर हैं।
    • अयोध्या के राजा राम बड़े प्रतापी थे
    • कबीर ने उनका संकट दूर कर दिया
    • क्या काले कोट वाली वह तुम्हारी बेटी है
      • उत्तर : (ग) कबीर ने उनका संकट दूर कर दिया
  11. बंगले के पीछे लगा पेड़ गिर गया।’ वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (ख) विशेषण पदबंध
  12. ‘वह इधर-उधर देखता हुआ चल रहा था। वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
    • समुच्चयबोधक पदबंध
    • विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ख) क्रिया विशेषण पदबंध
  13. उसने जल्दी खाना खा लिया है। रेखांकित पदबंध का कौनसा भेद हैं?
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया पदबंध
  14. भागते हुए चोरों में से कुछ पकड़े गए। रेखांकित पदबंध का कौनसा भेद हैं?
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ग) विशेषण पदबंध
  15. ‘धीरे-धीरे नाव पानी में डूबती चली गई। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया पदबंध
  16. ‘उड़ती हुई चिड़िया अचानक गिर गई। इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
    • चिड़िया
    • अचानक
    • गिर गई
    • उड़ती हुई
      • उत्तर : (घ) उड़ती हुई।
  17. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • दिन-रात परिश्रम करने वाले सफल हो जाते हैं।
    • मेरी बड़ी बहन बीमार है।
    • वह बहुत जोर से बोलता है।
    • वे स्वभाव से बड़े अध्ययनशील थे।
      • उत्तर : (क) दिन-रात परिश्रम करने वाले सफल हो जाते हैं।
  18. फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भागना शुरू कर दिया” रेखांकित पदबंध का भेद है-
    •  संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    •  क्रिया पदबंध
    • विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (क) संज्ञा पदबंध
  19. ‘कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। रेखांकित पदबंध का प्रकार है-
    •  सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
    • विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया विशेषण पदबंध
  20. ‘बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का प्रकार है-
    • विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    •  क्रिया पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया पदबंध
  21. ‘ड़टकर संघर्ष करने वाले आप अवश्य सफल होंगें।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
    • आप अवश्य
    • डटकर संघर्ष करने वाले
    • सफल होंगें
    • अवश्य सफल होंगें
      • उत्तर : (ख) डटकर संघर्ष करने वाले
  22. ‘वह तलवार को अपनी तरफ खींचते-खींचते दूर तक पहुँच गया। ‘इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद छाँटिए
    •  क्रिया विशेषण पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया पदबंध
  23. ‘तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र किनारे टहलने निकल पड़ा।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है-
    • क्रिया विशेषण पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
      • उत्तर : (क) क्रिया विशेषण पदबंध
  24. थका-हरा’ मजदूर लेटते ही सो गया।’- इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    •  संज्ञा पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (क) संज्ञा पदबंध
  25. सदैव साथ देने वाले तुम मेरे सच्चे मित्र हो।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    •  विशेषण पदबंध
    • क्रियाविशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ग) सर्वनाम पदबंध
  26. ‘दिन-रात मेहनत करने वाले मजदूरों को दो वक्त का खाना भी नहीं मिलता।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
    •  दिन-रात मेहनत करने वाले
    • मजदूरों को
    • नहीं मिलता
    • दो वक्त का खाना भी
      • उत्तर : (क) दिन-रात मेहनत करने वाले
  27. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • अचानक जोरों से आँधी आ गई
    • कोई एक लाख व्यक्ति मैदान में जमा थे
    • वह अब तक सो चुका होगा
    • मथुरा का राजा कंस बहुत क्रूर था
      • उत्तर : (ग) वह अब तक सो चुका होगा
  28. ‘कमरे में आते ही भाई साह का वह रौद्र रूप देखकर प्राण सूख जाते। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • सर्वनाम पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • क्रियाविशेषण पदबंध
      • उत्तर : (क) सर्वनाम पदबंध
  29. ‘कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस वाक्य में क्रिया पदबंध है-
    •  कार्य किया जा रहा है
    • निरंतर किया जा रहा है
    • किया जा रहा है
    • कार्य निरंतर
      • उत्तर : (ग) किया जा रहा है
  30. ‘हमने काला लंबा साँप देखा। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • विशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रियाविशेषण पदबंध
      • उत्तर : (क) विशेषण पदबंध
  31. ‘तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • विशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • क्रियाविशेषण पदबंध
      • उत्तर : (क) विशेषण पदबंध
  32. ‘हमने काला लंबा साँप देखा। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • विशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ख) संज्ञा पदबंध
  33. क्रिया पदबंध का उदाहरण छांटिए-
    • लकड़ी के संदूक में सामान रख दो
    • यह साड़ी बहुत सुंदर है
    • पतंग हवा में उड़ती चली गई
    • मैनें उसकी सुबह से रात तक प्रतीक्षा की
      • उत्तर : (ग) पतंग हवा में उड़ती चली गई
  34. ‘दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।‘ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • विशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (घ) क्रिया पदबंध
  35. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाटिएँ-
    •  वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड रही थी।
    • पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था।
    • जापान में चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहते हैं।
    • बादशाह सुलेमान मानव जाति के साथ-साथ पशु पक्षियों के भी राजा हैं।
      • उत्तर : (क) वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी।
  36. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • पिताजी घर लौट रहे होंगे
    • बिना सोचे-समझे कोई काम नहीं करना चाहिए
    • वह एक आलसी और कामचोर लड़का है
    • बाहर खड़ा हर कोई व्याकुल है
      • उत्तर : (क) पिताजी घर लौट रहे होंगे
  37. ‘बड़े भाई साहब उपदेश देने की कला में निपुण थे।’ इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है-
    • बड़े भाई साहब
    • उपदेश देने की कला
    • निपुण थे
    • कला में निपुण थे
      • उत्तर : (क) बड़े भाई साहब
  38. ‘बूढ़ा धीरे-धीरे लँगड़ाता हुआ चल रहा था।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (ख) क्रिया विशेषण पदबंध
  39. बंगले के पीछे लगा पेड़ गिर गया। रेखांकित पदबंध का कौनसा भेद हैं?
    • क्रिया पदबंध
    • क्रियाविशेषण पदबंध
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
      • उत्तर : (ग) संज्ञा पदबंध
  40. क्रिया विशेषण पदबंध का उदाहरण है-
    • मैं आपका निमंत्रण स्वीकार करता हूँ
    • वह बड़ी तेजी से आया
    • कुर्सी पर बैठे वह सो गया
    • बंगलुरु जाने वाली गाड़ी दो घंटे से जाएगी
      • उत्तर : (ख) वह बड़ी तेजी से आया
  41. सदैव सबका साथ देने वाले तुम आज स्वयं अकेले पड़ गए हो।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ख) सर्वनाम पदबंध
  42. हम पढकर सो जाया करते हैं। रेखांकित पदबंध का कौन-सा भेद हैं?
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    •  क्रिया पदबंध
    • विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (ग) क्रिया पदबंध
  43. तताँरा एक नेक और ईमानदार व्यक्ति था। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ग) विशेषण पदबंध
  44. ‘आप तो बहुत मालदार है।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
    • आप तो
    • बहुत मालदार
    •  तो बहुत
    • मालदार है
      • उत्तर : (ख) बहुत मालदार
  45. बढ़-चढ़ कर बातें करने वाले उस लड़के के बहकावे में मत आओ। इस वाक्य में सर्वनाम पदबंध है-
    • लड़के के बहकावे
    • में मत आओ
    • बढ़-बढ़ कर बातें करने वाले उस
    • बातें करने वाले
      • उत्तर : (ग) बढ़-बढ़ कर बातें करने वाले उस
  46. ‘लंबी सफेद दाढ़ी वाला एक व्यक्ति आया है। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-
    •  संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    •  क्रिया पदबंध
    • विशेषण पदबंध
      • उत्तर : (घ) विशेषण पदबंध
  47. ‘उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया।- इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का प्रकार है-
    •  विशेषण पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ख) क्रिया विशेषण पदबंध
  48. ‘आम के पेड़ की छाँव में ठंडक महसूस हुआ।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
    •  आम के पेड़ की छाँव
    • में ठंडक
    • महसूस हुआ
    • पेड की छाँव
      • उत्तर : (क) आम के पेड़ की छाँव
  49. सर्वनाम पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
    • कछुआ बिना रुके निरंतर चलता रहा
    • लकड़ी की नई आलमारी उस कोने में रखी है
    • कुर्सी पर बैठा-बैठा वह सो गया
    • परेशानियों से न हारने वाले आप निराश कैसे हो गए
      • उत्तर : (घ) परेशानियों से न हारने वाले आप निराश कैसे हो गए
  50. सात बजे आने वाली गाड़ी आज बारह बजे पहुँची। रेखांकित पदबंध का कौनसा भेद हैं?
    •  संज्ञा पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • क्रिया पदबंध
      • उत्तर : (ख) विशेषण पदबंध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart