Class 10 ‘B’ Hindi question papers
Class 10 Hindi Course B Question Paper (Session 2025–26)
इस पेज पर कक्षा 10 हिन्दी (कोर्स ‘B’) के नवीनतम प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, जो CBSE सत्र 2025–26 के अनुसार तैयार किए गए हैं।
यहाँ दिए गए सभी प्रश्न पत्र वास्तविक परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन (Marking Scheme) के अनुरूप हैं।
📘 इस पेज पर आपको मिलेंगे —
- तीन सम्पूर्ण हिन्दी ‘B’ प्रश्न पत्र (Class 10 CBSE 2025–26)
- Word फाइल डाउनलोड लिंक जिसमें सभी प्रश्न पत्र एक साथ उपलब्ध हैं
- प्रत्येक प्रश्न पत्र में अपठित गद्यांश, काव्यांश, व्याकरण, लेखन कौशल तथा पाठ्य पुस्तक आधारित प्रश्न शामिल हैं
📂 उपयोग:
यह प्रश्न पत्र विद्यार्थी अभ्यास, अध्यापक मूल्यांकन, और परीक्षा तैयारी के लिए आदर्श हैं।
इन्हें हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों के प्रकार, उत्तर लेखन शैली और समय प्रबंधन का अभ्यास मिलता है।
🔗 Download:
Word फाइल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें जिसमें १० से अधिक प्रश्न पत्र (उत्तर कुंजी के साथ) दिए हैं—
[Download Class 10 Hindi B Question Paper (2025–26) – Word File]
(Download other classes Hindi paper in word format – Click Here)
(पद परिचय word File – Click Here)
(वाच्य बहुविकल्पीय – Click Here)
Class 10 Hindi Course B Question Paper –1
कक्षा-10 परीक्षा 2025-26
हिन्दी-ब (कोड-085)
निर्धारित समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए :
(i) इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं- क, ख, ग, घ।
(ii) प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(iii) प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
(iv) प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए।
खंड-क (अपठित बोध) (अंक: 7)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (अंक: 1×5+2 = 7)
संगीत हमारी आत्मा का पोषण करता है। संगीत जीवन का सार है क्योंकि यह हमारे मन और मस्तिष्क को शांति और संतुलन प्रदान करता है। संगीत का प्रभाव इतना गहरा होता है कि यह हमारे भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चाहे वह शास्त्रीय संगीत हो, लोक संगीत हो, या फिर पॉप म्यूजिक, हर प्रकार का संगीत हमें अलग-अलग अनुभवों से जोड़ता है। संगीत सुनने से हमारी एकाग्रता भी बढ़ती है, जो हमें काम और पढ़ाई में अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। संगीत न केवल हमें आनंद प्रदान करता है, बल्कि हमें प्रेरणा और ऊर्जा भी देता है। कठिन समय में संगीत हमारे साथी की तरह होता है, जो हमें हिम्मत और सांत्वना देता है। कई लोग संगीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, और यही कारण है कि संगीत हमारे जीवन में इतनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में संगीत का महत्त्व और भी बढ़ गया है। यह न केवल हमें सुकून देता है, बल्कि हमारी रचनात्मकता को भी बढ़ाता है। इसलिए, संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हम अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकें और जीवन में आनंद का अनुभव कर सकें।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?
i. संगीत का प्रकार
ii. संगीत का जीवन में महत्त्व
iii. तनाव का कारण
iv. संगीत और प्रेरणा
(ख) संगीत जीवन का सार है- पंक्ति से क्या आशय है?
i. संगीत से जीवन में तनाव आता है
ii. संगीत जीवन को सुंदर बनाता है
iii. संगीत का कोई महत्त्व नहीं है
iv. संगीत केवल मनोरंजन है
(ग) निम्नलिखित कथन और निष्कर्ष को ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्प से सही उत्तर चुनकर लिखिएः
कथन: संगीत से मानसिक शांति मिलती है।
निष्कर्ष : संगीत का प्रभाव केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर पडता है।
i. कथन सही है, लेकिन निष्कर्ष गलत है।
ii. कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं।
iii. कथन गलत है और निष्कर्ष सही है।
iv. कथन और निष्कर्ष दोनों गलत हैं।
(घ) संगीत का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है? (अंक: 1)
(ङ) जीवन में संगीत का क्या महत्त्व है? (अंक: 2)
2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (अंक: 1×5+2 = 7)
जलवायु परिवर्तन के कारण ध्रुवीय बर्फ पिघलने की दर में तेजी आ रही है, जिससे समुद्र स्तर बढ़ रहा है और कई तटीय क्षेत्र डूबने के खतरे में हैं। इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए वैज्ञानिक विभिन्न ग्लेशियर संरक्षण तकनीकों पर काम कर रहे हैं, जिसमें कृत्रिम साधनों द्वारा ग्लेशियरों को पिघलने से रोकने के उपाय शामिल हैं। इन तकनीकों में बर्फ की मोटाई बढ़ाने, बर्फ के ऊपर सुरक्षात्मक परतें बनाने और तापमान नियंत्रित करने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक न केवल ग्लेशियरों को पिघलने से बचा सकती है बल्कि समुद्र स्तर को स्थिर रखने में भी सहायक हो सकती है, जिससे तटीय क्षेत्रों को भविष्य में सुरक्षा मिलेगी। हालाँकि, इस प्रक्रिया में अत्यधिक संसाधनों और उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है, और इसे व्यापक रूप से किफायती बनाना एक बड़ी चुनौती है। यदि वैज्ञानिक इन तकनीकों को सफलतापूर्वक विकसित कर लेते हैं, तो यह जलवायु संकट का एक स्थायी समाधान बन सकता है और तटीय क्षेत्रों के लिए सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इस प्रकार, ग्लेशियर संरक्षण तकनीक ध्रुवीय क्षेत्रों और तटीय समुदायों के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन भी कायम रहेगा।
(क) उपर्युक्त गद्यांश की विषय-वस्तु क्या है?
i. समुद्र स्तर की वृद्धि
ii. ग्लेशियर संरक्षण तकनीक
iii. ऊर्जा उत्पादन
iv. वायु प्रदूषण
(ख) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिएः
कथन (A) : ग्लेशियर संरक्षण तकनीक समुद्र स्तर को स्थिर रखने में सहायक हो सकती है।
कारण (R) : यह तकनीक ग्लेशियरों की पिघलने की दर को धीमा कर सकती है।
i. कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है।
ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
iii. कथन (A) सही है, और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
iv. कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है।
(ग) वैज्ञानिकों द्वारा ग्लेशियर संरक्षण तकनीक पर काम करने का मुख्य कारण क्या है?
i. तापमान में वृद्धि करना
ii. समुद्र स्तर को स्थिर रखना
iii. ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना
iv. जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देना
(घ) ग्लेशियर संरक्षण तकनीक का उद्देश्य क्या है? (अंक: 1)
(ङ) ग्लेशियर संरक्षण तकनीक अन्य पर्यावरणीय उपायों से किस प्रकार भिन्न है? (अंक: 2)
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण) (अंक: 4x4=16)
3. ‘पदबंध’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) हरिहर काका धीरे-धीरे चलते हुए आँगन तक पहुँचे वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
(ख) किसी वाक्य में क्रिया पदबंध की पहचान कैसे की जाती है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(ग) निर्भीक और साहसी वजीर अली अपने अधिकार के लिए लड़ रहा था- वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
(घ) बृजलाल गोयनका ने 200 आदमियों के साथ जुलूस निकाला- वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
(ङ) विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
4. ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) ‘हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती’ वाक्य का भेद लिखिए।
(ख) फिर तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई- संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
(ग) उदाहरण द्वारा संयुक्त एवं मिश्र वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(घ) मिश्र वाक्य में संबंधबोधक अव्यय की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
(ङ) हरिहर काका ने घर की ओर देखा, परंतु उन्होंने कुछ नहीं कहा- वाक्य का भेद बताते हुए कारण स्पष्ट कीजिए।
5. ‘समास’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) सामासिक पद की पहचान कैसे की जाती है?
(ख) द्वंद्व समास में दोनों पदों का महत्व कैसे रहता है?
(ग) ‘पीतांबर’ बहुव्रीहि समास है कैसे?
(घ) ‘दुर्गादास’ सामासिक पद का विग्रह करते हुए भेद स्पष्ट कीजिए।
(ङ) बहुव्रीहि समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।
6. ‘मुहावरे’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) मेरा जी पढ़ने में बिलकुल न लगता था। एक घंटा भी किताब लेकर बैठना …………………. था। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
(ख) शैलेन्द्र ने अपने गीतों की गहराई में ……………….. दी। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
(ग) लेखक ने “सपनों के से दिन” पाठ में अपनी पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा, “कामयाबी हासिल करने के लिए साँप सीढ़ी खेल जैसे हालात से गुजरना पड़ता है।” पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(घ) ‘मुँह की खाना’ और ‘मुँह में पानी भर आना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(ङ) ‘सुध-बुध खोना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
खंड-ग (पाठ्यपुस्तक) (अंक: 5+6+5+6 = 22)
7. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए- (1×5=5 अंक)
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात। पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती। मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हलके हलके झोंके, फुटबॉल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीवाल की वह तेजी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता। वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फजीहत का अवसर मिल जाता। मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो। उनकी नजर मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले। हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती। फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था।
(क) टाइम-टेबिल बनाने के पहले ही दिन से क्या शुरू हो जाता था?
i. टाइम-टेबिल पर अमल का काम
ii. टाइम-टेबिल की अवहेलना का काम
iii. मौज-मस्ती करने का काम
iv. मित्रों के साथ खेलने-कूदने का काम
(ख) लेखक कहाँ जाते ही सब कुछ भूल जाता था?
i. घर पर
ii. विद्यालय में
iii. खेल के मैदान में
iv. छात्रावास में
(ग) लेखक बड़े भाई के डर से क्या कार्य करता था?
i. उनके साये से दूर भागता था
ii. उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता था
iii. कमरे में दबे पाँव आता था
iv. उपर्युक्त सभी
(घ) भाई साहब को नसीहत और फजीहत का अवसर मिल जाता पंक्ति में ‘फजीहत’ का अर्थ क्या है?
i. प्रशंसा
ii. आलोचना
iii. सहानुभूति
iv. सहायता
(ङ) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़िए तथा सर्वाधिक उचित विकल्प को चुनकर लिखिएः
कथन (A) : लेखक अपने टाइम-टेबल का पालन नहीं कर पाता था।
कारण (R) : खेल-कूद के आकर्षण में वह सब कुछ भूल जाता था।
i. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
iii. कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है।
iv. कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
8. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2×3=6 अंक)
(क) लोग अपने-अपने मकानों व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर किस बात का संकेत देना चाहते थे?
(ख) वामीरो अन्य गाँवों के युवकों को उत्तर देना उचित क्यों नही मानती ?
(ग) ‘मिट्टी से मिट्टी मिले’ से लेखक का क्या तात्पर्य है?
(घ) सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या उद्देश्य था?
9. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए- (1×5=5 अंक)
स्याम म्हाने चाकर राखो जी,
गिरधारी लाला म्हाँने चाकर राखोजी ।
चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ
बिन्दरावन री कुंज गली मे, गोंविन्द लीला गास्यूँ
चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची
भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी।
मोर मुकुट पीताम्बर सौहे, गल वैजन्ती माला।
बिन्दरावन में धेनू चरावे, मोहन मुरली वाला।
ऊँचा-ऊँचा महल बणावं बिच बिच राखूँ बारी।
साँवरिया रा दरसण पास्यूँ, पहर कुसुम्बी साडी।
आधी रात प्रभू दरसण, दीज्यो जमनाजी रो तीरा।
मीराँ रा प्रभू गिरधर नागर, हिवडो घणों अधीरा
(क) मीरा कृष्ण से क्या प्रार्थना कर रही है?
i. उनकी पीड़ा दूर करने की
ii. सेविका के रूप मे स्वीकार करने की
iii. प्रेमिका के रूप मे स्वीकार करने की
iv. उन्हें अपने से दूर रखने की
(ख) कृष्ण की सेविका बनकर मीरा क्या करना चाहती है?
i. बाग सजाना, दर्शन करना, गीत गाना
ii. प्रशंसा के गीत गाना और गोकूल मे रहना
iii. रोज उठकर उनके दर्शन करना और रोना
iv. उनकी याद मे रोना, दर्शन करना गीत गाना
(ग) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्प में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
अभिकथन (A) : मीराँ का मानना है कि भगवान के दर्शन और सेवा उसके जीवन का परम उद्देश्य है।
कारण (R) : भगवान की सेवा करने से उसे सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
i. कथन (A) गलत है, किन्तु कारण (R) सही है।
ii. कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
iii. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
iv. कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) मीरा वृंदावन की गलियों में
i. कृष्ण से मिलना चाहती है
ii. कृष्ण का गुणगान करना चाहती है
iii. कृष्ण को उलाहना देना चाहती है
iv. कृष्ण की प्रतीक्षा करना चाहती हैं
(ङ) कृष्ण की भाव भक्ति में डूबना किसके समान है?
i. सुख और वैभव के समान
ii. मान-सम्मान के समान
iii. धन-दौलत के समान
iv. धन और सम्मान के समान
10. काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2×3=6 अंक)
(क) बिना साबुन और पानी के उपयोग के निर्मलता कैसे आ सकती है? कबीर के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।
(ख) ‘मनुष्यता’ कविता में ‘अभीष्ट मार्ग’ किसे कहा गया है और क्यों?
(ग) ‘अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जें’ के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
(घ) एक सैनिक को किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है
11. पूरक पुस्तक ‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए- (3×2=6 अंक)
(क) हरिहर काका के जीवन के अनुभवों से हमें क्या सीख मिलती है? ‘हरिहर काका’ पाठ के आधार पर लिखिए।
(ख) गरीब घरों के लड़कों का स्कूल जाना क्यों कठिन था? ‘सपनों के-से दिन’ पाठ के आधार पर लिखिए।
(ग) टोपी पढ़ने में बहुत तेज़ था, फिर भी वह दो बार फेल हो गया। उसकी पढ़ाई में क्या बाधाएँ आ जाती थीं? ‘टोपी शुक्ला’ पाठ के आधार पर लिखिए।
खंड-घ (रचनात्मक लेखन) (अंक: 5+5+4+3+5 = 22)
12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए- (1×5=5 अंक)
(i) कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस का संक्रमण
- लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव
- बचाव के उपाय
(ii) संघर्ष की परिणति विजय
- संघर्षशील जीवन
- चुनौती और संघर्ष
- विजय की खुशी
(iii) याद आता है विद्यालय का प्रांगण
- विद्यालय की मस्ती
- मित्रों का साथ
- कक्षा की पढ़ाई
13. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए- (1×5=5 अंक)
बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायत करते हुए जयपुर विद्युत बोर्ड के अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
अथवा
अपने विद्यालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।
14. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए- (1×4=4 अंक)
आपके विद्यालय में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। प्रधानाचार्य की ओर से छात्रों को इसकी सूचना जारी करें।
अथवा
शिक्षक-दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन करने के लिए आपको संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के बारे में विद्यार्थियों की सभा के लिए एक सूचना जारी करें।
15. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए- (1×3=3 अंक)
विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हस्तकला की वस्तुओं की प्रदर्शनी के प्रचार हेतु एक विज्ञापन लिखिए।
अथवा
इस बरसात में आपने कुछ पौध तैयार की हैं। जिन्हें आप निःशुल्क वितरित करना चाहते हैं। सोसायटी सचिव की तरफ से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में लघुकथा/ई-मेल लिखिए- (1×5=5 अंक)
एक पहाड़ की ऊँची चोटी पर एक गरुड़ रहता था। उसी पहाड़ की तलहटी में एक विशाल वृक्ष था, जिस पर एक कौआ अपना घोंसला बनाकर रहता था………. (पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।)
अथवा
आपके विद्यालय का नया सत्र आरंभ हो गया है लेकिन बाजार में अभी तक आपकी हिंदी की पाठ्यपुस्तक उपलब्ध नहीं है। इस संदर्भ में एनसीईआरटी के व्यापार प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
प्रतिदर्श प्रश्नपत्र 1 – उत्तर कुंजी
खंड-क (अपठित बोध)
1. (क) – ii. संगीत का जीवन में महत्त्व
(ख) – ii. संगीत जीवन को सुंदर बनाता है
(ग) – i. कथन सही है, लेकिन निष्कर्ष गलत है।
(घ) संगीत हमारे मन और मस्तिष्क को शांति और संतुलन प्रदान करता है। यह हमारे भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और एकाग्रता बढ़ाता है।
(ङ) संगीत जीवन में आनंद, प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। यह कठिन समय में हिम्मत और सांत्वना देकर साथी की तरह होता है। यह तनाव कम करके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
2. (क) – ii. ग्लेशियर संरक्षण तकनीक
(ख) – iii. कथन (A) सही है, और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
(ग) – ii. समुद्र स्तर को स्थिर रखना
(घ) ग्लेशियर संरक्षण तकनीक का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण पिघलते ग्लेशियरों को बचाना, जिससे समुद्र स्तर को स्थिर रखा जा सके और तटीय क्षेत्रों को सुरक्षा मिल सके।
(ङ) ग्लेशियर संरक्षण तकनीक अन्य पर्यावरणीय उपायों जैसे वृक्षारोपण आदि से इसलिए भिन्न है क्योंकि इसमें बर्फ की मोटाई बढ़ाने, सुरक्षात्मक परतें बनाने और तापमान नियंत्रित करने के लिए कृत्रिम साधनों और उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग शामिल है।
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण)
3. ‘पदबंध’
(क) धीरे-धीरे चलते हुए (क्रिया विशेषण पदबंध)
(ख) जब एक से अधिक क्रिया पद मिलकर एक क्रिया का कार्य करते हैं, तो वे क्रिया पदबंध कहलाते हैं। इसमें मुख्य क्रिया पहले आती है और उसके बाद सहायक क्रियाएँ जुड़ती हैं।
उदाहरण: “बच्चे खेलते चले जा रहे थे।” (यहाँ ‘खेलते चले जा रहे थे’ क्रिया पदबंध है)
(ग) विशेषण पदबंध
(घ) 200 आदमियों के साथ (क्रिया विशेषण पदबंध)
कारण: यह वाक्यांश ‘निकाला’ क्रिया की विशेषता बता रहा है कि वह ‘200 आदमियों के साथ’ निकाला गया।
(ङ) उदाहरण: बहुत मीठा आम
वाक्य प्रयोग: मैंने आज बहुत मीठा आम खाया।
4. ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’
(क) सरल वाक्य (इसमें एक ही मुख्य क्रिया है- ‘लटकती मालूम होती’)
(ख) वह तेज कदमों से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य (समानाधिकरण उपवाक्य) होते हैं जो समुच्चयबोधक अव्ययों (और, पर, परंतु, या आदि) से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: वह आया और मैं गया।
मिश्र वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य होता है और उस पर आश्रित एक या एक से अधिक उपवाक्य (व्यधिकरण उपवाक्य) होते हैं जो संबंधबोधक अव्ययों (कि, यदि-तो, जब-तब, जैसा-वैसा आदि) से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: जब वह आया, तब मैं गया।
(घ) मिश्र वाक्य में संबंधबोधक अव्यय (जैसे- जब-तब, यदि-तो, जैसा-वैसा, जो-सो, क्योंकि आदि) मुख्य उपवाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़कर उनके बीच संबंध स्पष्ट करते हैं। यह आश्रित उपवाक्य को मुख्य उपवाक्य पर निर्भर बनाता है।
(ङ) संयुक्त वाक्य
कारण: इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्यों (हरिहर काका ने घर की ओर देखा; उन्होंने कुछ नहीं कहा) को समानाधिकरण समुच्चयबोधक अव्यय ‘परंतु’ से जोड़ा गया है।
5. ‘समास’
(क) सामासिक पद की पहचान दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बने नए शब्द के रूप में की जाती है, जिसमें शब्दों के बीच की विभक्तियों या योजक चिह्नों का लोप हो जाता है।
(ख) द्वंद्व समास में दोनों पद (पूर्व पद और उत्तर पद) समान रूप से महत्त्वपूर्ण (प्रधान) होते हैं। उनका विग्रह करने पर उनके बीच ‘और’, ‘या’, ‘अथवा’ जैसे योजक शब्द लगाए जाते हैं।
(ग) ‘पीतांबर’ का विग्रह है: पीत (पीला) है अंबर (वस्त्र) जिसका अर्थात् कृष्ण/विष्णु। इस सामासिक पद का अर्थ न तो पूर्व पद (पीत) से निकलता है, न ही उत्तर पद (अंबर) से, बल्कि यह किसी तीसरे व्यक्ति (कृष्ण/विष्णु) की ओर संकेत करता है, इसलिए यह बहुव्रीहि समास है।
(घ) दुर्गादास
विग्रह: दुर्गा का दास
भेद: तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
(ङ) विशेषता: इसमें न तो पूर्व पद प्रधान होता है और न ही उत्तर पद, बल्कि यह किसी तीसरे अर्थ की ओर संकेत करता है जो प्रधान होता है।
उदाहरण: दशानन (दस हैं आनन जिसके अर्थात् रावण)
6. ‘मुहावरे’
(क) ……………….. पहाड़ था।
(ख) ……………….. आत्मा डाल दी।
(ग) साँप सीढ़ी खेल जैसे हालात से गुजरना।
वाक्य प्रयोग: उसने व्यापार में सफलता पाने के लिए साँप सीढ़ी खेल जैसे हालात से गुजरा।
(घ) ‘मुँह की खाना’ मुहावरे का अर्थ है पराजित होना या हार मानना। (जैसे- हमारी टीम ने विरोधियों को मुँह की खिलाई।)
जबकि ‘मुँह में पानी भर आना’ मुहावरे का अर्थ है किसी स्वादिष्ट वस्तु को देखकर ललचाना। (जैसे- गरम जलेबी देखकर मेरे मुँह में पानी भर आया।)
(ङ) अपनी सबसे प्रिय पुस्तक खो जाने पर उसने अपनी सुध-बुध खो दी।
खंड-ग (पाठ्यपुस्तक)
7. गद्यांश पर आधारित प्रश्न
(क) – ii. टाइम-टेबिल की अवहेलना का काम
(ख) – iii. खेल के मैदान में
(ग) – iv. उपर्युक्त सभी
(घ) – ii. आलोचना
(ङ) – ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
8. गद्य खंड पर आधारित प्रश्न (2×3=6 अंक)
(क) लोग राष्ट्रीय झंडा फहराकर यह संकेत देना चाहते थे कि वे ब्रिटिश सरकार के शासन के अधीन होते हुए भी स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए एकजुट हैं और स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में उस दिन को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस के रूप में मना रहे हैं।
(ख) वामीरो एक सभ्य और संस्कारी लड़की थी। उसके गाँव की यह परंपरा थी कि दूसरे गाँव के युवक के साथ प्रेम संबंध रखना या विवाह करना वर्जित था। इसी परंपरा के कारण वह तताँरा को उत्तर देना उचित नहीं मानती थी।
(ग) ‘मिट्टी से मिट्टी मिले’ से लेखक का तात्पर्य यह है कि मनुष्य का शरीर मिट्टी से बना है और मृत्यु के बाद वह उसी मिट्टी में मिल जाता है। इसका अर्थ है कि मृत्यु के बाद मनुष्य का अंतिम सत्य उसकी नश्वरता है और उसका शरीर निरर्थक है।
(घ) सआदत अली विलासी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और उसने कर्नल से बहुत धन (तीन लाख रुपये) और अपनी जागीर का बड़ा हिस्सा अंग्रेजों को देकर सहायता मांगी थी। इस प्रकार, कर्नल का उद्देश्य सआदत अली को तख्त पर बिठाकर अवध की धन-संपत्ति और जागीर पर कब्ज़ा करना था।
9. काव्यांश पर आधारित प्रश्न
(क) – ii. सेविका के रूप मे स्वीकार करने की
(ख) – i. बाग सजाना, दर्शन करना, गीत गाना
(ग) – iv. कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) – ii. कृष्ण का गुणगान करना चाहती है
(ङ) – iii. धन-दौलत के समान
10. काव्य खंड पर आधारित प्रश्न (2×3=6 अंक)
(क) कबीर के अनुसार, निर्मलता (स्वच्छता) बिना साबुन और पानी के भी आ सकती है। इसके लिए निंदक (आलोचना करने वाले) को अपने पास रखना चाहिए। निंदक हमारी कमियों और बुराइयों को बताता है, जिससे हम आत्म-सुधार करके अपना स्वभाव स्वच्छ और निर्मल बना सकते हैं।
(ख) ‘मनुष्यता’ कविता में अभीष्ट मार्ग (मनचाहा/वांछित मार्ग) वह है जिस पर चलते हुए मनुष्य बिना किसी स्वार्थ के दूसरों के हित (परोपकार) के लिए कार्य करे। कवि ने इसे इसलिए ‘अभीष्ट मार्ग’ कहा है क्योंकि यही सच्ची मनुष्यता है, जो मृत्यु के बाद भी व्यक्ति को अमर कर देती है।
(ग) ‘अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जें’ के माध्यम से कवि तोप की भयंकर शक्ति और प्रभाव को बताना चाहता है। इसका तात्पर्य है कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इस तोप ने अंग्रेजी सेना के बड़े-बड़े वीरों (सूरमाओं) को तहस-नहस कर दिया था।
(घ) एक सैनिक को देश की रक्षा करते हुए जान देने के अवसर (शहादत) का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, उसे साँस थमने और नब्ज जमने जैसी भीषण शारीरिक कठिनाइयों को सहना पड़ता है और सर कट जाने (वीरगति) के गम को भी सहकर आगे बढ़ना पड़ता है।
11. पूरक पुस्तक ‘संचयन’ पर आधारित प्रश्न (3×2=6 अंक)
(क) हरिहर काका के जीवन के अनुभवों से हमें यह सीख मिलती है कि वर्तमान समाज में पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो गए हैं और धन-संपत्ति के सामने उनका महत्व कम हो गया है। हमें बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति की संपत्ति देखकर नहीं, बल्कि मानवीयता के आधार पर उसका आदर करना चाहिए।
(ख) गरीब घरों के लड़कों का स्कूल जाना इसलिए कठिन था क्योंकि उनके माता-पिता उनकी पढ़ाई के प्रति उदासीन थे। उन्हें लगता था कि पढ़ाई से कोई लाभ नहीं होता और वे बच्चे स्कूल जाने के बजाय काम करके परिवार का आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल का कठोर अनुशासन और सज़ा भी एक कारण था।
(ग) टोपी पढ़ने में तेज था, फिर भी वह दो बार फेल हो गया क्योंकि उसकी पढ़ाई में घरेलू माहौल और असहयोग बाधाएँ बन जाते थे। उसके दादा, पिता और माँ अक्सर उसे डाँटते थे, जिससे उसका मन पढ़ने में नहीं लगता था। साथ ही, उसके इफ्फन की दादी की मृत्यु के कारण भी वह बहुत दुखी था, जिससे उसका मन विचलित हो गया था।
खंड-घ (रचनात्मक लेखन)
12. अनुच्छेद लेखन (स्वयं करें- संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में)
13. पत्र लेखन (स्वयं करें- लगभग 100 शब्दों में)
14. सूचना लेखन (स्वयं करें- लगभग 60 शब्दों में)
15. विज्ञापन लेखन (स्वयं करें- लगभग 40 शब्दों में)
16. लघुकथा/ई-मेल (स्वयं करें- लगभग 100/80 शब्दों में)
Class 10 Hindi Course B Question Paper -2
कक्षा-10 परीक्षा 2025-26
हिन्दी-ब (कोड-085)
निर्धारित समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए :
(i) इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं- क, ख, ग, घ।
(ii) प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(iii) प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
(iv) प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए।
खंड-क (अपठित बोध) (अंक: 7)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
पुस्तकें हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे न केवल हमें ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि हमारा मनोरंजन भी करती हैं और हमें जीवन की नई दिशाओं से परिचित कराती हैं। एक अच्छी पुस्तक व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है और उसे सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। बचपन से ही पुस्तक पढ़ने की आदत डालना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आदत हमें न केवल ज्ञानवान बनाती है, बल्कि हमारी सोचने की क्षमता को भी विकसित करती है।
पुस्तकों की विभिन्न विधाएँ होती हैं, जैसे कहानी, कविता, उपन्यास, आत्मकथा, और नाटक। हर विधा का अपना एक अलग महत्त्व होता है। कहानी और उपन्यास हमें जीवन की जटिलताओं को समझने में मदद करते हैं, जबकि आत्मकथा और जीवनियाँ हमें महान व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा देती हैं। कविता हमें भावनाओं की गहराई तक ले जाती है और नाटक जीवन की विविधता को दर्शाते हैं।
आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्त्व कम नहीं हुआ है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस युग में भी पुस्तकें हमें स्थायी ज्ञान और मनोरंजन का माध्यम प्रदान करती हैं। इसलिए, हमें पुस्तकों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और उनसे मिलने वाले ज्ञान और प्रेरणा का लाभ उठाना चाहिए।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?
i. पुस्तकों की विधाएँ
ii. पुस्तकों का महत्त्व
iii. डिजिटल युग में ज्ञान
iv. आत्मकथाओं का प्रभाव
(ख) पुस्तकें हमारा मनोरंजन भी करती हैं- पंक्ति से क्या आशय है?
i. पुस्तकें केवल शिक्षा के लिए होती हैं
ii. पुस्तकें हमें खुश रखने में मदद करती हैं
iii. पुस्तकें केवल ज्ञान प्रदान करती हैं
iv. पुस्तकें उबाऊ होती हैं
(ग) निम्नलिखित कथन और निष्कर्ष को ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्प से सही उत्तर चुनकर लिखिएः
कथन : पुस्तक पढ़ने की आदत बचपन से डालनी चाहिए।
निष्कर्ष : इससे व्यक्ति का बौद्धिक विकास होता है।
i. कथन सही है, लेकिन निष्कर्ष गलत है।
ii. कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं।
iii. कथन गलत है और निष्कर्ष सही है।
iv. कथन और निष्कर्ष दोनों गलत हैं।
(घ) सरल भाषा में पुस्तक पढ़ने के लाभ स्पष्ट कीजिए।
(ङ) डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्त्व क्यों है?
2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (अंक: 7)
भारतीय हस्तकला भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक अमूल्य हिस्सा है, जो देश की कला और शिल्प कौशल की गहरी परंपरा को दर्शाता है। भारत के हर राज्य की अपनी अनूठी हस्तकला है, जो स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करती है। राजस्थान का बंधेज, उत्तर प्रदेश का चिकनकारी, कश्मीर की पश्मीना शाल, और पश्चिम बंगाल का कांथा कार्य भारत की प्रसिद्ध हस्तकलाओं में से कुछ हैं। इसके अलावा, ओडिशा के पटचित्र और महाराष्ट्र का वारली चित्रकला भी अत्यंत प्रसिद्ध हैं। इन हस्तकलाओं को बनाने में कलाकारों की कुशलता और रचनात्मकता दिखाई देती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होती रही हैं।
भारतीय हस्तकला का वैश्विक स्तर पर भी विशेष महत्व है और यह दुनिया भर में अपनी गुणवत्ता और सौंदर्य के लिए सराही जाती है। इसके संरक्षण के लिए भारत में सरकार और कई गैर-सरकारी संगठन काम कर रहे हैं, ताकि यह प्राचीन कला जीवित रह सके और कलाकारों को भी रोजगार प्राप्त हो सके। आधुनिक समय में, हस्तशिल्प उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है, और यह उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके साथ ही, हस्तकला का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इनमें प्राकृतिक सामग्री का उपयोग होता है, जो पर्यावरण के अनुकूल होता है।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?
i. भारतीय संगीत
ii. भारतीय हस्तकला
iii. भारतीय विज्ञान
iv. भारतीय नृत्य
(ख) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिएः
कथन (A): कांथा और बंधेज भारतीय हस्तकला के कुछ प्रसिद्ध उदाहरण हैं।
कारण (R) : कांथा और बंधेज केवल दक्षिण भारत में ही बनाए जाते हैं।
i. कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है।
ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
iii. कथन (A) सही है, और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
iv. कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है।
(ग) कश्मीर की कौन सी प्रसिद्ध हस्तकला है?
i. चिकनकारी
ii. बंधेज
iii. कांथा
iv. पश्मीना शाल
(घ) भारतीय हस्तकला के संरक्षण के लिए कौन-कौन से प्रयास किए जा रहे हैं?
(ङ) भारतीय हस्तकला का भारतीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर क्या प्रभाव है?
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण) (अंक: 4x4=16)
3. ‘पदबंध’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) जीने मरने वाले मनुष्य तो हो सकते हैं पर सही अर्थों में नहीं- वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
(ख) किसी वाक्य में क्रिया विशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जाती है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(ग) दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं- वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
(घ) शुद्ध सोने में ताँबा मिलाने पर गिन्नी का सोना बनता है- वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
(ङ) क्रिया पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
4. ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) मुद्रा कांतिहीन हो गई थी, मगर बेचारे फेल हो गए- वाक्य का भेद लिखिए
(ख) वजीर अली के जन्म को सआदत अली ने अपनी मौत माना- संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
(ग) उदाहरण द्वारा सरल वाक्य और संयुक्त वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(घ) संयुक्त वाक्य में ‘लेकिन’ जैसे समुच्चयबोधक अव्यय की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
(ङ) जब चाय तैयार हुई, तब उसने वह प्यालों में भरी- वाक्य का भेद बताते हुए कारण स्पष्ट कीजिए।
5. ‘समास’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) समास भाषा में संक्षिप्तता कैसे लाता है?
(ख) कर्मधारय समास में पूर्व पद और उत्तर पद के संबंध को स्पष्ट कीजिए।
(ग) ‘जनसमूह’ तत्पुरुष समास कैसे है?
(घ) ‘विजयपताका’ सामासिक पद का विग्रह करते हुए इसका भेद बताइए।
(ङ) द्वंद्व समास में दोनों पदों का संबंध कैसे होता है? एक उदाहरण दीजिए।
6. ‘मुहावरे’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते, ऐसे-ऐसे सूक्ति बाण चलाते कि मेरे ……………….. हो जाते और हिम्मत टूट जाती। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
(ख) जब सवार ने कर्नल से कारतूस माँगे और असलियत सामने आई, तो कर्नल ने कहा, “यह तो ऐसा है जैसे ………………..।” (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
(ग) बड़े भाई साहब ने छोटे भाई को फटकारते हुए कहा, “अगर तुमने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया, तो नाक कट जाएगी।” पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(घ) ‘खून के आँसू रोना’ और ‘खून पसीना एक करना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(ङ) ‘बाट जोहना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
खंड-ग (पाठ्यपुस्तक) (अंक: 5+6+5+6 = 22)
7. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए- (1×5=5 अंक)
ऐसा नही हैं कि शैलेंन्द्र बीस सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए भी वहाँ के तौर-तरीकों से नावाकिफ थे, परंतु उनमें उलझकर वे अपनी आदमियत नहीं खो सके। श्री 420 का एक लोकप्रिय गीत है- प्यार हुआ, इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यूँ डरता है दिल। इसके अंतरे की एक पंक्ति- रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ पर संगीतकार जयकिशन ने आपत्ति की। उनका खयाल था कि दर्शक चार दिशाएँ तो समझ सकते हैं- दस दिखाएँ नहीं। लेकिन शैलेंद्र परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुए। उनका दृढ़ मंतव्य था कि दर्शकों की रूचि की आड़ में हमें उथलेपन को उन पर नहीं थोपना चाहिए। कलाकार का यह कर्त्तव्य भी है कि वह उपभोक्ता की रूचियों का परिष्कार करने का प्रयत्न करें। और उनका यकीन गलत नहीं था। यही नहीं, वे बहुत अच्छे गीत भी जो उन्होने लिखे बेहद लोकप्रिय हुए। शैलेंद्र ने झूठे अभिजात्य को कभी नहीं अपनाया। उनके गीत भाव-प्रवण थे- दुरूह नहीं। मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी, सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है ‘हिंदुस्तानी’ यह गीत शैलेंद्र ही लिख सकते थे। शांत नदी का प्रवाह और समुद्र की गहराई लिए हुए। यही विशेषता उनकी जिंदगी की थी और यही उन्होंने अपनी फिल्म के द्वारा भी साबित किया था।
(क) फिल्म इंडस्ट्री के तौर-तरीकों में उलझकर शैलेंद्र क्या नहीं खोना चाहते थे?
i. अपनी इज्जत
ii. अपनी आदमियत
iii. अपनी पहचान
iv. अपनी दौलत
(ख) ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ है… गीत किस फिल्म का है।
i. संगम
ii. मेरा नाम जोकर
iii. तीसरी कसम
iv. श्री 420
(ग) कलाकार का कर्तव्य है कि
i. वह उपभोक्ता की रूचियों का परिष्कार करें
ii. वह उपभोक्ता की रूचियों की चिंता न करें
iii. वह अधिक-से-अधिक धन कमाए
iv. वह उपभोक्ता की रूचियों को बढ़ाए
(घ) कलाकार का यह कर्त्तव्य भी है कि वह उपभोक्ता की रूचियों का परिष्कार करने का प्रयत्न करें- पंक्ति में ‘परिष्कार’ का क्या अर्थ है?
i. सुधार करना
ii. निंदा करना
iii. त्याग करना
iv. सम्मान करना
(ङ) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़िए तथा सर्वाधिक उचित विकल्प को चुनकर लिखिएः
कथन (A): शैलेंद्र ने दर्शकों की रूचि के अनुसार गीतों में बदलाव करने से मना कर दिया।
कारण (R) : उनका मानना था कि कलाकार को उथलेपन को थोपना नहीं चाहिए।
i. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
iii. कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है।
iv. कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
8. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2×3=6 अंक)
(क) बड़े भाई साहब को अपनी मन की इच्छाएँ क्यों दबानी पड़ती थी?
(ख) 26 जनवरी 1931 के दिन को अमर बनाने के लिए क्या-क्या तैयारियाँ की गईं?
(ग) तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मानना था? वह तलवार लोगों के लिए रहस्य का विषय क्यो थी?
(घ) चाय पीने के बाद लेखक को किन परिवर्तनों का अनुभव हुआ?
9. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए- (1×5=5 अंक)
कंपनी बाग के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप
इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले
कंपनी बाग की तरह
साल में चमकाई जाती है दो बार।
सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत-से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बडी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे
अपने जमाने में।
(क) तोप को कहाँ रखा गया है?
i. नगर के चौराहे पर
ii. कंपनी बाग के मुहाने पर
iii. छावनी के मुख्य द्वार पर
iv. नेशनल पार्क में
(ख) कंपनी बाग के मुहाने पर रखी तोप किस समय की है?
i. सन् 1800 की
ii. सन् 1820 की
iii. सन् 1857 की
iv. सन् 1890 की
(ग) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्प में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
अभिकथन (A) : तोप 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।
कारण (R) : तोप विरासत के रूप में सहेजकर रखी जाती है।
i. कथन (A) गलत है, किन्तु कारण (R) सही है।
ii. कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
iii. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
iv. कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) तोप को साल में कितनी बार चमकाया जाता है?
i. चार बार
ii. दो बार
iii. तीन बार
iv. एक बार
(ङ) तोप अपने जमाने में कैसी थी?
i. बहुत कमजोर
ii. बहुत कीमती
iii. बहुत शक्तिशाली
iv. बहुत सुंदर
10. काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2×3=6 अंक)
(क) मुराड़ा हाथ में लेकर कबीर ने अपना ही घर क्यों जलाया?
(ख) मैथिलीशरण गुप्त ने ‘मनुष्यता’ कविता में किन महापुरुषों का उल्लेख किया है और क्यों?
(ग) पर्वत को मेखलाकार कहने के पीछे कवि की कल्पना क्या रही होगी?
(घ) ‘जीवन में जीवित रहने के अवसर तो बहुत हैं किंतु जान देने के मौके कम ही मिलते हैं। ‘एक सैनिक की दृष्टि से इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
11. पूरक पुस्तक ‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए- (3×2=6 अंक)
(क) ‘हरिहर काका’ कहानी अंध भक्ति और ठाकुरबारी के चरित्र को उजागर करती है सोदाहरण स्पष्ट करें।
(ख) ‘सपनों के से दिन’ कहानी के आधार पर लिखिए कि स्काउट परेड करते समय लेखक स्वयं को फौजी जवान क्यों समझता था?
(ग) ‘टोपी शुक्ला’ पाठ में ठाकुर हरिनाम सिंह कौन था? उसके लड़कों ने टोपी से दोस्ती क्यों नहीं की? यह उनकी किस भावना का व्यंजक है?
खंड-घ (रचनात्मक लेखन) (अंक: 5+5+4+3+5 = 22)
12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए- (1×5=5 अंक)
(i) नारी और नौकरी
- दोगुना कार्य
- घर और बाहर में संतुलन
- व्यक्तित्व निर्माण में सहायक कार्य
(ii) ग्लोबल वार्मिंग
- धरती पर बढ़ता तापमान
- बदलता मौसम
- समस्या के कारण
- समाधान
(iii) परीक्षा से पहले मेरी मनोदशा
- परीक्षा नाम से भय
- पर्याप्त तैयारी
- प्रश्नपत्र देखकर भय दूर हुआ
13. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए- (1×5=5 अंक)
आपके क्षेत्र में डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए नगर निगम के अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखिए।
अथवा
नगर में कल-कारखानों से प्रदूषण में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को एक पत्र लिखिए।
14. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए- (1×4=4 अंक)
आपके विद्यालय में निःशुल्क ‘दंत चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। सूचना पट्ट पर विद्यालय के सचिव की ओर से सूचना जारी करें।
अथवा
विद्यालय के बाहर खड़े खोमचे वालों से कोई छात्र कुछ न खरीदे। यह हिदायत देने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से सूचना जारी करें।
15. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए- (1×3=3 अंक)
आपके नगर में आयोजित होने वाली भारत की सांस्कृतिक एकता प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
देश की जनता को ‘मतदान अधिकार’ के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय की ओर से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में लघुकथा/ई-मेल लिखिए- (1×5=5 अंक)
रविवार का दिन था। अमित के पिता ने सोचा कि चलो, आज अमित को चिड़ियाघर के दर्शन कराए जाएँ। वहाँ तरह-तरह के जानवरों और पक्षियों से परिचय कराया जाए ……………….. (पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।)
अथवा
आपने यात्रा के दौरान एक उपरगामी पुल को जर्जर हालत में देखा है। वह पुल कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। आपने वहाँ रुककर अपने मोबाइल से उसका चित्र भी लिया है। उस चित्र सहित अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) को पुल की मरम्मत के संदर्भ में लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
प्रतिदर्श प्रश्नपत्र 2 – उत्तर कुंजी
खंड-क (अपठित बोध)
1. (क) – ii. पुस्तकों का महत्त्व
(ख) – ii. पुस्तकें हमें खुश रखने में मदद करती हैं
(ग) – ii. कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं।
(घ) पुस्तकें हमें ज्ञान देती हैं और हमारा मनोरंजन करती हैं। ये हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं और हमारी सोचने की क्षमता को विकसित करती हैं।
(ङ) डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया के होने पर भी, पुस्तकें हमें स्थायी ज्ञान और गहनता से भरा मनोरंजन प्रदान करती हैं, इसलिए इनका महत्व कम नहीं हुआ है।
2. (क) – ii. भारतीय हस्तकला
(ख) – i. कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है।
(ग) – iv. पश्मीना शाल
(घ) भारतीय हस्तकला के संरक्षण के लिए सरकार और कई गैर-सरकारी संगठन काम कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि यह प्राचीन कला जीवित रहे और कलाकारों को रोजगार मिल सके।
(ङ) भारतीय हस्तकला का भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव है, क्योंकि हस्तशिल्प उत्पादों की मांग बढ़ रही है और यह एक महत्वपूर्ण उद्योग बन गया है। पर्यावरण पर इसका सकारात्मक प्रभाव है क्योंकि इसमें प्राकृतिक सामग्री का उपयोग होता है, जो पर्यावरण के अनुकूल होता है।
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण)
3. ‘पदबंध’
(क) जीने मरने वाले (विशेषण पदबंध)
(ख) जब एक से अधिक पद मिलकर क्रिया की रीति, स्थान, काल या परिमाण संबंधी विशेषता बताते हैं, तो उसे क्रिया विशेषण पदबंध कहते हैं।
उदाहरण: “मेरा भाई कल बहुत धीरे-धीरे चलता हुआ आया।” (यहाँ ‘बहुत धीरे-धीरे चलता हुआ’ क्रिया विशेषण पदबंध है, जो चलने की रीति बता रहा है।)
(ग) विशेषण पदबंध
(घ) शुद्ध सोने में ताँबा मिलाने पर (क्रिया विशेषण पदबंध)
कारण: यह वाक्यांश ‘बनता है’ क्रिया की विशेषता बता रहा है कि वह ‘मिलाने पर’ बनता है।
(ङ) उदाहरण: वह प्रतिदिन पढ़ता रहता है।
वाक्य प्रयोग: मेरा छोटा भाई हमेशा पढ़ता रहता है।
4. ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’
(क) संयुक्त वाक्य (इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्य ‘मुद्रा कांतिहीन हो गई थी’ और ‘बेचारे फेल हो गए’ को ‘मगर’ से जोड़ा गया है।)
(ख) वजीर अली का जन्म हुआ, और सआदत अली ने उसे अपनी मौत माना। (संयुक्त वाक्य)
(ग) सरल वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया और एक ही कर्ता होता है। इसमें कोई उपवाक्य नहीं होता।
उदाहरण: मैंने खाना खाया।
संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं जो ‘और’, ‘परंतु’, ‘या’ जैसे समुच्चयबोधक शब्दों से जुड़े होते हैं।
उदाहरण: मैंने खाना खाया और सो गया।
(घ) संयुक्त वाक्य में ‘लेकिन’ जैसे समुच्चयबोधक अव्यय दो स्वतंत्र वाक्यों को जोड़ते हैं, जहाँ पहला वाक्य दूसरे वाक्य के विपरीत या विरोधाभासी अर्थ को व्यक्त करता है।
(ङ) मिश्र वाक्य
कारण: इसमें एक मुख्य उपवाक्य (‘उसने वह प्यालों में भरी’) है, जिसकी शुरुआत ‘तब’ से हो रही है, और उस पर एक आश्रित उपवाक्य (‘जब चाय तैयार हुई’) आश्रित है। यह ‘जब-तब’ जैसे संबंधबोधक अव्यय से जुड़ा है।
5. ‘समास’
(क) समास दो या दो से अधिक शब्दों को मिलाकर एक नया और छोटा शब्द बनाता है, जिससे शब्दों के बीच के कारक चिह्न या योजक शब्द हट जाते हैं। इस प्रकार, यह पदों के संक्षिप्तिकरण से भाषा में संक्षिप्तता लाता है।
(ख) कर्मधारय समास में पूर्व पद या तो विशेषण होता है और उत्तर पद विशेष्य (संज्ञा), या उपमान और उपमेय का संबंध होता है। इसमें उत्तर पद प्रधान होता है।
(ग) जनसमूह का विग्रह है: जन का समूह। इसमें कारक चिन्ह (‘का’) का लोप हुआ है और उत्तर पद (समूह) प्रधान है, इसलिए यह तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष) है।
(घ) विजयपताका
विग्रह: विजय की पताका
भेद: तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
(ङ) द्वंद्व समास में दोनों पद (पूर्व और उत्तर पद) समान रूप से प्रधान होते हैं और विग्रह करने पर उनके बीच ‘और’ या ‘या’ जैसे योजक शब्द लगते हैं।
उदाहरण: माता-पिता (माता और पिता)
6. ‘मुहावरे’
(क) ……………….. दिल टूट हो जाते और हिम्मत टूट जाती।
(ख) ……………….. तीर के शिकार पर सवार हूँ।
(ग) नाक कट जाएगी।
वाक्य प्रयोग: अगर तुम्हारा परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं आया तो मेरी नाक कट जाएगी।
(घ) ‘खून के आँसू रोना’ का अर्थ है बहुत अधिक दुखी होना या पश्चात्ताप करना। (जैसे- उसने धोखा देकर मुझे खून के आँसू रुलाया।)
जबकि ‘खून पसीना एक करना’ का अर्थ है अत्यधिक कड़ी मेहनत करना। (जैसे- किसान फसल उगाने के लिए खून पसीना एक करते हैं।)
(ङ) मैं लंबे समय से अपने मित्र की बाट जोह रहा था।
खंड-ग (पाठ्यपुस्तक)
7. गद्यांश पर आधारित प्रश्न
(क) – ii. अपनी आदमियत
(ख) – iv. श्री 420
(ग) – i. वह उपभोक्ता की रूचियों का परिष्कार करें
(घ) – i. सुधार करना
(ङ) – ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
8. गद्य खंड पर आधारित प्रश्न (2×3=6 अंक)
(क) बड़े भाई साहब को हमेशा अपने छोटे भाई के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करना होता था। वे खुद बड़े थे और इस बात का दबाव उन पर हमेशा रहता था कि वह कोई भी गलती नहीं करें, इसलिए उन्हें अपने मन की इच्छाएँ, जैसे खेलने-कूदने की इच्छा को दबानी पड़ती थी।
(ख) 26 जनवरी 1931 के दिन को अमर बनाने के लिए लोगों ने राष्ट्रीय झंडा फहराने का निश्चय किया था। इसके लिए मकानों और सार्वजनिक स्थलों को झंडों से सजाया गया। लोगों को जुलूस में शामिल होने के लिए प्रचार किया गया और मोन्यूमेंट के नीचे सभा करने की तैयारी की गई।
(ग) लोगों का मानना था कि तताँरा की लकड़ी की तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। यह तलवार लोगों के लिए रहस्य का विषय इसलिए थी क्योंकि तताँरा इसे हमेशा अपनी कमर से बाँधे रखता था और कभी भी दूसरों के सामने इसका उपयोग नहीं करता था, फिर भी उसके साहसिक कारनामों के कारण लोग इस पर विश्वास करते थे।
(घ) चाय पीने के बाद लेखक को लगा कि उसके दिमाग की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उसे लगा कि वह अतीत और भविष्य दोनों में जीना छोड़कर वर्तमान में जी रहा है। उसके दिमाग से तनाव कम हो गया था और उसे एक अनोखी मानसिक शांति का अनुभव हुआ।
9. काव्यांश पर आधारित प्रश्न
(क) – ii. कंपनी बाग के मुहाने पर
(ख) – iii. सन् 1857 की
(ग) – iv. कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (कारण R, A की सही व्याख्या नहीं है, बल्कि तोप को विरासत में रखने का परिणाम है)
(घ) – ii. दो बार
(ङ) – iii. बहुत शक्तिशाली
10. काव्य खंड पर आधारित प्रश्न (2×3=6 अंक)
(क) कबीर ने मुराड़ा (जलती हुई लकड़ी/मशाल) हाथ में लेकर अपना घर इसलिए जलाया ताकि वे मोह-माया और सांसारिक बंधनों को त्याग कर ज्ञान (प्रेम/भक्ति) के मार्ग पर चल सकें। वह अपने अनुयायियों को भी सांसारिकता का त्याग करके इस मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं।
(ख) मैथिलीशरण गुप्त ने दधीचि (जिन्होंने देवताओं के लिए अपनी हड्डियों का दान दिया) और रंतिदेव (जिन्होंने भूखे होने पर भी अपना भोजन दान कर दिया) जैसे महापुरुषों का उल्लेख किया है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि मनुष्य को परोपकार, त्याग और दान की प्रेरणा मिल सके।
(ग) पर्वत को ‘मेखलाकार’ (करधनी/कमरबंद के आकार का) कहने के पीछे कवि की कल्पना यह रही होगी कि विशाल पर्वत दूर से देखने पर पृथ्वी की कमर पर बँधे हुए एक करधनी के समान दिख रहा है। यह पर्वत के विशाल फैलाव और गोलाकार आकृति को दर्शाता है।
(घ) एक सैनिक की दृष्टि से इस कथन का आशय यह है कि जीवन में सामान्य जीवन जीने के अवसर (जीवित रहने के मौसम) तो बहुत मिलते हैं, पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान (जान देने का मौका) का अवसर बहुत कम मिलता है। सैनिक इस अवसर को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहता और इसे गर्व का क्षण मानता है।
11. पूरक पुस्तक ‘संचयन’ पर आधारित प्रश्न (3×2=6 अंक)
(क) ‘हरिहर काका’ कहानी ठाकुरबारी के महंत के माध्यम से धर्म के नाम पर फैले अंधविश्वास, स्वार्थ और शोषण को उजागर करती है। महंत धर्म की आड़ में अंध भक्ति का फायदा उठाकर हरिहर काका की जमीन हड़पना चाहता था, जिससे यह सिद्ध होता है कि धर्म का चोला ओढ़े लोग अंध भक्ति का सहारा लेकर अपने चरित्र को उजागर करते हैं।
(ख) स्काउट परेड के दौरान लेखक वर्दी और बूट पहनकर स्वयं को एक फौजी जवान समझता था। वह परेड के समय पीटी सर द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए स्वयं को महत्वपूर्ण और अनुशासित महसूस करता था।
(ग) ठाकुर हरिनाम सिंह एक जमींदार थे और टोपी के परिवार के पड़ोसी थे। उनके लड़कों ने टोपी से दोस्ती इसलिए नहीं की क्योंकि टोपी हिंदू था और उसके घरवाले इफ्फन से दोस्ती करने पर उसे मारते थे। यह उनकी धार्मिक संकीर्णता और ऊँच-नीच की भावना का व्यंजक है, जिसके कारण वे अंतर-धार्मिक दोस्ती को स्वीकार नहीं कर पाए।
खंड-घ (रचनात्मक लेखन)
12. अनुच्छेद लेखन (स्वयं करें- संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में)
13. पत्र लेखन (स्वयं करें- लगभग 100 शब्दों में)
14. सूचना लेखन (स्वयं करें- लगभग 60 शब्दों में)
15. विज्ञापन लेखन (स्वयं करें- लगभग 40 शब्दों में)
16. लघुकथा/ई-मेल (स्वयं करें- लगभग 100/80 शब्दों में)
Sample Paper-3
Class 10 Hindi Course B Question Paper 2025-26
हिन्दी-ब (कोड-085)
निर्धारित समय: 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए :
(i) इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं- क, ख, ग, घ।
(ii) प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(iii) प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
(iv) प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए।
खंड-क (अपठित बोध) (अंक: 7)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रदूषण आज की दुनिया की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। यह न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि मानव जीवन पर भी बुरा प्रभाव डालता है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, और ध्वनि प्रदूषण जैसे विभिन्न प्रकार के प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को प्रभावित करते हैं। औद्योगिकरण, वाहनों की बढ़ती संख्या, और कचरे का अनुचित निपटान इन समस्याओं को और अधिक बढ़ावा देते हैं।
वायु प्रदूषण से सांस की बीमारियाँ, हृदय रोग, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। जल प्रदूषण का सीधा असर हमारी पेयजल की गुणवत्ता पर पड़ता है, जिससे कई संक्रामक बीमारियाँ फैलती हैं। ध्वनि प्रदूषण मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है, जिससे तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याएँ होती हैं। इसके अलावा, प्रदूषण से प्राकृतिक संसाधनों की भी हानि होती है, जिससे हमारी आने वाली पीढियाँ प्रभावित हो सकती हैं।
इन समस्याओं से निपटने के लिए हमें व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों स्तरों पर प्रयास करने होंगे। वृक्षारोपण, कचरे का सही निपटान, और प्रदूषण फैलाने वाले कारकों को नियंत्रित करना आवश्यक है। सरकारें भी विभिन्न पर्यावरणीय योजनाएँ और कानून लागू कर रही हैं, लेकिन इसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्त्वपूर्ण है। प्रदूषण से लड़ाई सामूहिक प्रयासों से ही जीती जा सकती है।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?
i. औद्योगिकरण के लाभ
ii. प्रदूषण की समस्या और समाधान
iii. स्वास्थ्य और पर्यावरण
iv. पर्यावरणीय योजनाएँ
(ख) प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं- पंक्ति से क्या आशय है?
i. केवल सरकार को प्रदूषण रोकना चाहिए
ii. हर व्यक्ति को प्रदूषण नियंत्रण में भाग लेना चाहिए
iii. प्रदूषण एक सामान्य समस्या नहीं है
iv. प्रदूषण पर नियंत्रण असंभव है
(ग) निम्नलिखित कथन और निष्कर्ष को ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्प से सही उत्तर चुनकर लिखिएः
कथन : प्रदूषण से हमारी आने वाली पीढ़ियाँ प्रभावित हो सकती हैं।
निष्कर्ष : हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए।
i. कथन सही है, लेकिन निष्कर्ष गलत है।
ii. कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं।
iii. कथन गलत है और निष्कर्ष सही है।
iv. कथन और निष्कर्ष दोनों गलत हैं।
(घ) सरल भाषा में प्रदूषण के कारण और इसके समाधान के उपाय स्पष्ट कीजिए।
(ङ) ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। हर साल टनों प्लास्टिक कचरा महासागरों, नदियों और जंगलों में जमा हो जाता है, जो न केवल वन्यजीवों के लिए हानिकारक है, बल्कि मानव जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक्स कहा जाता है, समुद्री जीवों के माध्यम से खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे अंततः मानव स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इसके कारण श्वसन, पाचन और अन्य बीमारियाँ उत्पन्न होने का खतरा बढ़ता है, जो लंबे समय तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई देशों ने कदम उठाए हैं। एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने, और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने जैसे उपायों पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही, लोगों में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और उसके प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए हमें अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान कर सकें।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?
i. प्रदूषण
ii. औद्योगिकीकरण
iii. जलवायु परिवर्तन
iv. प्लास्टिक प्रदूषण
(ख) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिएः
कथन (A) : प्लास्टिक कचरा महासागरों में जमा हो जाता है।
कारण (R) : प्लास्टिक पर्यावरण में आसानी से नष्ट नहीं होता।
i. कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है।
ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
iii. कथन (A) सही है, और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
iv. कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है।
(ग) माइक्रोप्लास्टिक्स का क्या प्रभाव है?
i. वे जल को शुद्ध करते हैं
ii. वे खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं
iii. वे वनस्पतियों के लिए फायदेमंद हैं
iv. वे मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं
(घ) प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं?
(ङ) प्लास्टिक प्रदूषण का पर्यावरण और मानव जीवन पर क्या प्रभाव है?
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण) (अंक: 4x4=16)
3. ‘पदबंध’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं– वाक्य में से क्रिया-विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
(ख) किसी वाक्य में संज्ञा पदबंध की पहचान कैसे की जाती है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(ग) मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया- वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
(घ) कर्नल की पूरी फौज धीरे-धीरे वज़ीर अली का पीछा कर रही है- वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
(ङ) सर्वनाम पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
4. ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) वामीरों सचेत होकर घर की ओर दौड़ी- वाक्य का भेद लिखिए।
(ख) कई बार मुझे डाँटने का अवसर मिलने पर भी बड़े भाई साहब चुप रहे- संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
(ग) उदाहरण द्वारा मिश्र और सरल वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(घ) मिश्र वाक्य में ‘यदि’ और ‘तो’ जैसे संबंधबोधक अव्ययों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
(ङ) बाहर बेढब-सा मिट्टी का बरतन पड़ा था- वाक्य का भेद बताते हुए कारण स्पष्ट कीजिए।
5. ‘समास’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) समास का प्रयोग भाषा में स्पष्टता कैसे लाता है?
(ख) द्विगु समास में संख्यावाचक पद की क्या भूमिका होती है?
(ग) ‘स्वयंप्रकाश’ बहुव्रीहि समास क्यों कहलाता है?
(घ) ‘दीनदयाल’ सामासिक पद का विग्रह करते हुए इसका भेद बताइए।
(ङ) कर्मधारय समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।
6. ‘मुहावरे’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (1×4=4 अंक)
(क) बड़े भाई साहब की फटकार मेरे सिर पर ……………….. रहती थी। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
(ख) वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल के प्रयासों पर लेफ्टीनेंट ने कहा, “यह तो ……………….. के बराबर है।” (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
(ग) महंत जी ने हरिहर काका को ठाकुरबारी में रोकने के लिए कहा, ‘जैसा मैं कह रहा हूँ वैसा करो, वरना बात हाथ से निकल जाएगी।’ पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(घ) ‘नाक कटना’ और ‘दो नावों की सवारी करना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(ङ) ‘खुशी का ठिकाना न रहना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
खंड-ग (पाठ्यपुस्तक) (अंक: 5+6+5+6 = 22)
7. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए- (1×5=5 अंक)
ग्वालियर में हमारा एक मकान था, उस मकान के दालान में दो रोशनदान थे। उसमें कबूतर के एक जोड़े ने घोंसला बना लिया था। एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अंडा तोड़ दिया। मेरी माँ ने देखा तो उसे दुःख हुआ। उसने स्टूल पर चढ़कर दूसरे अंडे को बचाने की कोशिका की। लेकिन इस कोशिश में दूसरा अंडा उसी के हाथ से गिरकर टूट गया। कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। उनकी आँखों में दुःख देखकर मेरी माँ की आँखों में आँसू आ गए। इस गुनाह को खुदा से मुआफ कराने के लिए उसने पूरा दिन रोजा रखा। दिन-भर कुछ खाया-पिया नहीं। सिर्फ रोती रही और बार-बार नमाज पढ़-पढ़कर खुदा से इस गलती को मुआफ करने की दुआ माँगती रही।
(क) लेखक की माँ किस बात से दुःखी थी?
i. घर में कबूतरों ने घोंसला बना लिया था
ii. कबूतर के दोनों अंडे टूट गए थे
iii. कबूतर अंडों को छोड़कर चले गए थे
iv. बिल्ली अंडों को खा गई थी
(ख) लेखक की माँ खुदा से किस गुनाह को माफ करना चाहती थी?
i. पहला अंडा तोड़ने का गुनाह
ii. बिल्ली को मारने का गुनाह
iii. दूसरा अंडा टूट जाने का गुनाह
iv. कबूतर का घोंसला तोड़ने का गुनाह
(ग) माँ की आँखों में आँसू आ गए थे, क्योंकि
i. कबूतर का अंडा बिल्ली ने तोड़ दिया था
ii. कबूतर का अंडा लेखक की माँ से टूट गया था
iii. लेखक की पत्नी ने कबूतर का अंडा तोड़ दिया था
iv. कबूतर की आँखों में दुःख देखकर व्यथित हो गई थी
(घ) इस गुनाह को खुदा से मुआफ कराने के लिए पंक्ति में ‘गुनाह’ का अर्थ क्या है?
i. उपहार
ii. गलती
iii. पूजा
iv. सफलता
(ङ) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़िए तथा सर्वाधिक उचित विकल्प को चुनकर लिखिएः
कथन (A): माँ ने पूरे दिन रोजा रखा और नमाज पढ़ती रही।
कारण (R) : वह कबूतरों को घर में रखने का वादा कर रही थी।
i. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं
iii. कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
iv. कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
8. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2×3=6 अंक)
(क) शुद्ध सोना और ‘गिन्नी का सोना’ अलग-अलग कैसे है? स्पष्ट कीजिए।
(ख) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के विषय में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
(ग) ‘कारतूस’ पाठ में ‘खतरनाक’ शब्द का प्रयोग किस व्यक्ति के लिए किया गया है और क्यों?
(घ) छोटे भाई ने अपनी पढ़ाई का टाइम-टेबल बनाते समय क्या-क्या सोचा और फिर उसका पालन क्यों नहीं कर पाया?
9. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए- (1×5=5 अंक)
विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी ।
हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए।
वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।
(क) कवि के अनुसार मनुष्य कौन है?
i. जो अपने लिए जीता है
ii. जो अपने परिवार के लिए मरता है
iii. जो मनुष्य के लिए जीता-मरता है
iv. जो किसी के लिए कुछ नहीं करता
(ख) पशु-प्रवृत्ति क्या है?
i. दूसरों के लिए जीना मरना
ii. हमेशा परोपकार करना
iii. जंगलों में घूमना-फिरना
iv. केवल अपने लिए ही जीना
(ग) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्प में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
अभिकथन (A) : कवि का मानना है कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है जब वह दूसरों के लिए जिए।
कारण (R) : दूसरों के लिए जीना मनुष्य को अमर बना देता है और उसे समाज में विशेष स्थान दिलाता है।
i. कथन (A) गलत है, किन्तु कारण (R) सही है।
ii. कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
iii. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
iv. कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(घ) कौन अमर हो जाता है?
i. जो दूसरों के लिए जीता-मरता है
ii. जो केवल अपने लिए जीता है
iii. जो कठोर तपस्या करता है
iv. जो पशुओं जैसा जीवन जीता है
(ङ) कैसी मृत्यु सुमृत्यु होती है?
i. जिसमें कष्ट होता है
ii. जिसमें कष्ट नहीं होता
iii. जिसमें मरने के बाद भी लोग याद करते हैं
iv. जिसमें मरने के बाद कोई याद नहीं करता
10. काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2×3=6 अंक)
(क) तोप अपनी किस विशेषता से परिचित करवाना चाहती है और कैसें?
(ख) कस्तूरी मृग के उदाहरण द्वारा कबीर ने क्या स्पष्ट किया हैः
(ग) उदार व्यक्ति की क्या विशेषताएँ होती हैं? धरा उसके प्रति किस भाव का अनुभव करती है? ‘मनुष्यता’ कविता के संदर्भ में उत्तर दें।
(घ) ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ के दृश्यों को कवि ने ‘इंद्रजाल’ क्यों कहा है?
11. पूरक पुस्तक ‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए- (3×2=6 अंक)
(क) समाज में रिश्तों की क्या अहमियत रह गई है? ‘हरिहर काका’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए कि आप परिवार में किस प्रकार के रिश्तों को उपयुक्त मानते हैं और क्यों ?
(ख) ‘सपनों के-से दिन’ पाठ में खुशी से जाने की जगह न होने पर भी, लेखक को कब और क्यों स्कूल जाना अच्छा लगने लगा?
(ग) किन बातों से पता चलता है कि टोपी को इफ्फन की दादी बहुत प्रिय थी? ‘टोपी शुक्ला’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
खंड-घ (रचनात्मक लेखन) (अंक: 5+5+4+3+5 = 22)
12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए- (1×5=5 अंक)
(i) जंक फूड
- जंक फूड क्या होता है?
- युवा पीढ़ी और जंक फूड
- जंक फूड खाने के दुष्परिणाम
(ii) महानगरीय भीडभाड़ और मेट्रो
- यातायात और भीडभाड
- प्रदूषण की समस्या
- मेट्रो रेल की भूमिका
- मेट्रो के लाभ
(iii) स्वच्छ भारत अभियान
- आरंभ
- उद्देश्य
- छात्रों और सरकारी कर्मचारियों का सहयोग
- जन साधारण को प्रेरित करना
- वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों को बढावा
13. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए- (1×5=5 अंक)
पीतमपुरा, दिल्ली डाकघर से ट्रांस कॉलोनी, कानपुर को भेजा गया मनीऑर्डर अपने गंतव्य तक नहीं पहुँचा। इसकी शिकायत करते हुए प्रेषक की ओर से डाकपाल को एक पत्र लिखिए।
अथवा
किसी प्रख्यात समाचारपत्र के संपादक के नाम एक पत्र लिखकर रेल आरक्षण व्यवस्था में हुए सुधार की प्रशंसा कीजिए।
14. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए- (1×4=4 अंक)
आप जयपुर स्थित सरस्वती उच्च विद्यालय की बाल-कल्याण परिषद् के सचिव हैं। आपने पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों की सहायता के लिए कक्षाएँ लगाने का निर्णय किया है। जो भी विद्यार्थी इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहते हैं, उनके नाम 6 जून तक खेल परिषद् के कार्यालय में जमा कराने के लिए सूचना तैयार करें।
अथवा
मुखर्जी कॉलेज, दिल्ली में छात्र के अध्यक्ष, सचिव व खजांची के पद का चुनाव होगा। सलाहकार होने के नाते छात्राओं से नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए सूचना-पत्र में तैयार कीजिए।
15. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए- (1×3=3 अंक)
अतिवृष्टि के कारण कुछ शहर बाढ़ से ग्रस्त है। वहाँ के निवासियों की सहायतार्थ सामग्री एकत्र करने हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
आपके शहर में एक नया वाटर पार्क खुला है, जिसमें पानी के खेल, रोमांचक झूलों, मनोरंजक खेलों और खान-पान की व्यवस्था है। इसके लिए एक विज्ञापन का आलेख तैयार कीजिए।
16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में लघुकथा/ई-मेल लिखिए- (1×5=5 अंक)
धन कमाने को ही अंतिम सत्य मानने वाले सेठ शामलाल की रेलयात्रा के दौरान एक संन्यासी से भेंट हो गई। सेठ ने संन्यासी को लाचार कहा तो संन्यासी ने ……………….. (पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।)
अथवा
आपके क्षेत्र में कोई भी टेलीविजन सहजता से दूरदर्शन के कार्यक्रम नहीं पकड़ पाता। बहुत संभव है यह केबल ऑपरेटरों की कारस्तानी हो। दूरदर्शन के महानिदेशक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखकर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कीजिए।
प्रतिदर्श प्रश्नपत्र 3 – उत्तर कुंजी
खंड-क (अपठित बोध)
1. (क) – ii. प्रदूषण की समस्या और समाधान
(ख) – ii. हर व्यक्ति को प्रदूषण नियंत्रण में भाग लेना चाहिए
(ग) – ii. कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं।
(घ) कारण: प्रदूषण के मुख्य कारण औद्योगिकरण, वाहनों की बढ़ती संख्या और कचरे का अनुचित निपटान हैं।
समाधान: इसके समाधान के लिए वृक्षारोपण, कचरे का सही निपटान और प्रदूषण फैलाने वाले कारकों को नियंत्रित करना आवश्यक है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी है।
(ङ) ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए शांत क्षेत्रों (साइलेन्स ज़ोन) में अनावश्यक शोर को नियंत्रित करना, उद्योगों में ध्वनि रोधी उपकरणों का प्रयोग करना और लोगों को तेज आवाज़ के उपकरणों के उपयोग से बचने के लिए जागरूक करना चाहिए।
2. (क) – iv. प्लास्टिक प्रदूषण
(ख) – iii. कथन (A) सही है, और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
(ग) – ii. वे खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं
(घ) प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए कई देशों ने एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
(ङ) पर्यावरण पर प्रभाव: प्लास्टिक कचरा महासागरों और जंगलों में जमा होकर वन्यजीवों के लिए हानिकारक है। यह पानी और मिट्टी को प्रदूषित करता है।
मानव जीवन पर प्रभाव: माइक्रोप्लास्टिक्स खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे श्वसन, पाचन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है।
खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण)
3. ‘पदबंध’
(क) धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं (यह क्रिया विशेषण पदबंध नहीं, क्रिया पदबंध है क्योंकि यह पूरा वाक्यांश ‘हट’ मुख्य क्रिया को विस्तार दे रहा है। क्रिया विशेषण पदबंध होता: धीरे-धीरे )
(ख) जब एक से अधिक पद मिलकर संज्ञा का कार्य करते हैं, तो वे संज्ञा पदबंध कहलाते हैं। इसमें पदबंध का शीर्ष (Head) संज्ञा होता है।
उदाहरण: सामने वाला लड़का मेरा मित्र है। (यहाँ ‘सामने वाला लड़का’ संज्ञा पदबंध है।)
(ग) क्रिया पदबंध (खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया, में ‘खेलते-कूदते’ क्रिया विशेषण और ‘आ गया’ क्रिया का मेल है, पर यहाँ केवल ‘खेलते-कूदते’ को रेखांकित किया गया है जो क्रिया विशेषण है। लेकिन विकल्प में केवल एक भेद माँगने पर, यदि पूरा वाक्यांश लें तो वह क्रिया पदबंध होगा।)
(घ) धीरे-धीरे (क्रिया विशेषण पदबंध)
कारण: यह वाक्यांश ‘पीछा कर रही है’ क्रिया की विशेषता बता रहा है कि वह ‘धीरे-धीरे’ कर रही है।
(ङ) उदाहरण: मैं और मेरा भाई घूमने गए।
वाक्य प्रयोग: हम सबमें से कुछ ही इस कार्य को कर पाए। (सर्वनाम पदबंध)
4. ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’
(क) सरल वाक्य
(ख) मुझे कई बार डाँटने का अवसर मिला, पर बड़े भाई साहब चुप रहे। (संयुक्त वाक्य)
(ग) मिश्र वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं।
उदाहरण (मिश्र): जब मैं घर पहुँचा, तब रात हो चुकी थी।
सरल वाक्य में केवल एक मुख्य क्रिया होती है और कोई उपवाक्य नहीं होता।
उदाहरण (सरल): मैं घर पहुँचते ही सो गया।
(घ) मिश्र वाक्य में ‘यदि’ (शर्त/कारण) और ‘तो’ (परिणाम) जैसे संबंधबोधक अव्यय प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य के बीच शर्त और परिणाम का संबंध स्थापित करते हैं।
उदाहरण: यदि तुम मेहनत करोगे, तो सफल होगे।
(ङ) सरल वाक्य
कारण: इसमें केवल एक ही मुख्य क्रिया (पड़ा था) है और कोई उपवाक्य नहीं है।
5. ‘समास’
(क) समास शब्दों को संक्षिप्त करके उनके बीच के संबंध को स्पष्ट करता है, जिससे भाव की स्पष्टता बढ़ जाती है। जैसे, ‘रसोई के लिए घर’ के बजाय ‘रसोईघर’ कहने से बात अधिक स्पष्ट और सटीक हो जाती है।
(ख) द्विगु समास में संख्यावाचक पद (पहला पद) समूह या समाहार का बोध कराता है और उत्तर पद (दूसरा पद) प्रधान होता है।
(ग) ‘स्वयंप्रकाश’ का विग्रह है: स्वयं ही है प्रकाश जिसका (अर्थात ईश्वर)। यह पद किसी तीसरे अर्थ की ओर संकेत करता है, इसलिए यह बहुव्रीहि समास कहलाता है।
(घ) दीनदयाल
विग्रह: दीनों पर दया करने वाला
भेद: बहुव्रीहि समास (या तत्पुरुष समास भी हो सकता है, लेकिन ‘दीनदयाल’ विशेष रूप से ईश्वर/भगवान को इंगित करता है, इसलिए बहुव्रीहि अधिक सटीक है।)
(ङ) विशेषता: कर्मधारय समास में एक पद विशेषण या उपमान होता है, और दूसरा पद विशेष्य या उपमेय होता है। दोनों पदों में समान विभक्ति होती है और उत्तर पद प्रधान होता है।
उदाहरण: नीलकमल (नीला है जो कमल)
6. ‘मुहावरे’
(क) बड़े भाई साहब की फटकार मेरे सिर पर नंगी तलवार-सी लटकती रहती थी।
(ख) वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल के प्रयासों पर लेफ्टीनेंट ने कहा, “यह तो दिवार में सिर टकराने के बराबर है।”
(ग) बात हाथ से निकल जाएगी।
वाक्य प्रयोग: अगर तुम इस संपत्ति का फैसला जल्दी नहीं करते, तो बात हाथ से निकल जाएगी।
(घ) ‘नाक कटना’ का अर्थ है प्रतिष्ठा या सम्मान नष्ट होना/बेइज्जती होना। (जैसे- बेटे के बुरे कर्मों से पिता की नाक कट गई।)
जबकि ‘दो नावों की सवारी करना’ का अर्थ है एक साथ दो विपरीत कार्यों या पक्षों में शामिल होकर अनिश्चित स्थिति में रहना। (जैसे- वह एक साथ दो कंपनियों में काम कर रहा था, मानो दो नावों की सवारी कर रहा हो।)
(ङ) परीक्षा में प्रथम आने की खबर सुनकर मेरी खुशी का ठिकाना न रहा।
खंड-ग (पाठ्यपुस्तक)
7. गद्यांश पर आधारित प्रश्न
(क) – ii. कबूतर के दोनों अंडे टूट गए थे
(ख) – iii. दूसरा अंडा टूट जाने का गुनाह
(ग) – iv. कबूतर की आँखों में दुःख देखकर व्यथित हो गई थी
(घ) – ii. गलती
(ङ) – iv. कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है (माँ ने रोज़ा प्रायश्चित्त के लिए रखा था, न कि कबूतरों को घर में रखने के वादे के लिए)
8. गद्य खंड पर आधारित प्रश्न (2×3=6 अंक)
(क) शुद्ध सोना का तात्पर्य है शुद्ध आदर्श से, जिसमें कोई मिलावट नहीं होती, लेकिन यह अक्सर कमजोर होता है और चमकता भी कम है। ‘गिन्नी का सोना’ में थोड़ा-सा ताँबा मिलाया जाता है, जो इसे मजबूत और चमकीला बनाता है। यह गिन्नी का सोना व्यावहारिकता में मिले आदर्श का प्रतीक है।
(ख) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के विषय में निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में लिटिल अंडमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे। उनका मानना था कि एक विशालकाय तलवार के कारण वे दोनों भाग अलग हो गए।
(ग) ‘खतरनाक’ शब्द का प्रयोग वज़ीर अली के लिए किया गया है। उसे यह इसलिए कहा गया है क्योंकि वह बहुत जाँबाज़, निडर और साहसी व्यक्ति था। वह अकेले ही कंपनी के खेमे में घुसकर कर्नल के सामने से कारतूस लेकर निकल गया और अंग्रेजों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया था।
(घ) छोटे भाई ने टाइम-टेबल बनाते समय सोचा कि वह हर विषय को निश्चित समय देगा, खेलकूद के लिए समय रखेगा और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करेगा। हालाँकि, वह खेल के मैदान की हरियाली, हवा के झोंके और खेलकूद के आकर्षण को देखकर अपनी अनिवार्य इच्छा को नहीं रोक पाया और खेल में रम गया, जिससे टाइम-टेबल का पालन नहीं हो सका।
9. काव्यांश पर आधारित प्रश्न
(क) – iii. जो मनुष्य के लिए जीता-मरता है
(ख) – iv. केवल अपने लिए ही जीना
(ग) – iii. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(घ) – i. जो दूसरों के लिए जीता-मरता है
(ङ) – iii. जिसमें मरने के बाद भी लोग याद करते हैं
10. काव्य खंड पर आधारित प्रश्न (2×3=6 अंक)
(क) तोप अपनी अत्यधिक शक्ति और गौरवशाली इतिहास की विशेषता से परिचित करवाना चाहती है। वह सैलानियों को बताना चाहती है कि एक समय में उसने बड़े-बड़े योद्धाओं (सूरमाओं) के धज्जें उड़ा दिए थे और वह कितनी जबरदस्त थी।
(ख) कबीर ने कस्तूरी मृग का उदाहरण देकर यह स्पष्ट किया है कि जिस प्रकार मृग कस्तूरी की सुगंध के स्रोत को बाहर ढूँढ़ता है, जबकि वह नाभि के भीतर ही होती है, उसी प्रकार मनुष्य भी ईश्वर को बाहर मंदिरों और तीर्थों में ढूँढ़ता है, जबकि ईश्वर हर व्यक्ति के हृदय (अंदर) में ही निवास करते हैं।
(ग) उदार व्यक्ति वह है जो बिना किसी भेद के समस्त विश्व में अपनत्व (अखंड आत्म भाव) भर देता है और मनुष्य के लिए मरता है। धरा (पृथ्वी) उसके प्रति कृतज्ञता (कृतार्थ भाव) का अनुभव करती है, क्योंकि वह उसके भार को कम करता है।
(घ) कवि ने ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ के दृश्यों को ‘इंद्रजाल’ (जादू) इसलिए कहा है क्योंकि वर्षा ऋतु में प्रकृति में पल-पल परिवर्तन हो रहे हैं। अचानक बादलों के छा जाने से पर्वत गायब हो जाते हैं, निर्झर (झरने) का शोर सुनाई देता है और ऐसा लगता है मानो आकाश धरती पर टूट पड़ा हो। यह अद्भुत और चमत्कारी परिवर्तन जादू के समान लगते हैं।
11. पूरक पुस्तक ‘संचयन’ पर आधारित प्रश्न (3×2=6 अंक)
(क) ‘हरिहर काका’ पाठ के अनुसार, समाज में रिश्तों की अहमियत धन-संपत्ति पर निर्भर रह गई है। परिवार के सदस्य केवल हरिहर काका की जमीन के लिए उनसे मीठा व्यवहार करते थे।
मैं परिवार में प्रेम, त्याग और निस्वार्थ सेवा पर आधारित रिश्तों को उपयुक्त मानता हूँ, क्योंकि ये रिश्ते भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करते हैं, जैसा कि लेखक और हरिहर काका के बीच था।
(ख) शुरू में लेखक को स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन जब स्कूल में स्काउट परेड शुरू हुई और उन्हें वर्दी तथा बूट पहनने को मिले, तो उन्हें स्कूल जाना अच्छा लगने लगा। यह उन्हें इसलिए पसंद आया क्योंकि वर्दी पहनकर वे स्वयं को फौजी जवान जैसा महसूस करते थे, जिससे उन्हें गर्व और उत्साह का अनुभव होता था।
(ग) टोपी को इफ्फन की दादी इसलिए प्रिय थी क्योंकि वह टोपी से अपने बेटे (इफ्फन के पिता) की तरह प्यार करती थी। टोपी को उनकी पुरानी, गंवई भाषा बहुत प्रिय थी, जिसमें अपनत्व का भाव था, जबकि उसकी खुद की दादी और माँ उसे डाँटती थीं।
खंड-घ (रचनात्मक लेखन)
12. अनुच्छेद लेखन (स्वयं करें- संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में)
13. पत्र लेखन (स्वयं करें- लगभग 100 शब्दों में)
14. सूचना लेखन (स्वयं करें- लगभग 60 शब्दों में)
15. विज्ञापन लेखन (स्वयं करें- लगभग 40 शब्दों में)
16. लघुकथा/ई-मेल (स्वयं करें- लगभग 100/80 शब्दों में)
✍️ सभी प्रश्न पत्र CBSE पैटर्न पर आधारित हैं और अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। आप CBSE की कक्षा 10 हिंदी कोर्स-B (कोड 085) का लेटेस्ट सैंपल क्वेश्चन पेपर (Sample Question Paper) सीधे उनकी आधिकारिक शैक्षणिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10 हिंदी कोर्स B सैंपल पेपर लिंक – सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) / मार्किंग स्कीम (उत्तर कुंजी – MS)

Hi
hello sir how can i help u?