कक्षा 9 हिंदी (R1) — अर्धवार्षिक परीक्षा (80 अंक)
कुल अंक: 80 | समय: 3 घंटे मिनट
इस प्रश्न-पत्र में चार खंड हैं — क, ख, ग, घ।
खंड 'क' में अपठित गद्यांश और काव्यांश पर आधारित प्रश्न हैं।
खंड 'ख' में व्यावहारिक व्याकरण पर आधारित प्रश्न हैं; दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उत्तर लिखिए।
खंड 'ग' पाठ्यपुस्तक 'गंगा' पर आधारित है।
खंड 'घ' में रचनात्मक लेखन के प्रश्न हैं; आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। यथासंभव सभी खंडों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
खंड क — अपठित बोध (14 अंक)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए —
खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, वे जीवन की पाठशाला हैं। मैदान में खिलाड़ी हार और जीत दोनों का सामना करना सीखता है। जो खिलाड़ी हार से निराश नहीं होता और अपनी कमियों को सुधारने में लग जाता है, वही आगे चलकर विजेता बनता है। खेलों से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है, मन में उत्साह रहता है और आलस्य दूर भागता है। टीम वाले खेलों में व्यक्ति अपने स्वार्थ को भूलकर पूरी टीम के लिए खेलना सीखता है। कप्तान की बात मानना, नियमों का पालन करना और विरोधी खिलाड़ी का भी सम्मान करना — ये सब अनुशासन के पाठ हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आते हैं। दुर्भाग्य से आज बहुत से विद्यार्थी अपना अधिकांश समय मोबाइल पर बिताते हैं और खुले मैदान से दूर हो गए हैं। इसका असर उनके स्वास्थ्य और व्यवहार दोनों पर दिख रहा है। माता-पिता और विद्यालयों को चाहिए कि वे बच्चों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। [7 अंक]
2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए —
आँगन में जब बेटी हँसती, घर-भर में उजियारा हो,
उसकी नन्ही बातों से ही, हर कोना फिर प्यारा हो।
पढ़-लिखकर वह आगे बढ़ती, सपनों के पर खोले है,
धरती से अंबर तक जाकर, अपने मन की बोले है।
कभी खेल में, कभी विज्ञान में, जग में नाम कमाती है,
घर-बाहर दोनों को अपने, श्रम से वह महकाती है।
उसको मत रोको, मत टोको, उसको भी उड़ने दो,
बेटा-बेटी एक बराबर, सबको यह कहने दो। [7 अंक]
खंड ख — व्यावहारिक व्याकरण (16 अंक)
3. निर्देशानुसार 'उपसर्ग-प्रत्यय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए —
(I) 'अनु' उपसर्ग को 'भव' शब्द के साथ जोड़कर नया शब्द बनाइए।
(II) 'मानवता' शब्द में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए।
(III) 'धार्मिक' शब्द में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए।
(IV) 'बचपन' शब्द में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए।
(V) 'अनुकरण' शब्द में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग करके लिखिए। [4 अंक]
●●●●●● ●●●●● ●●●●●●●● ●●●● ●●●●●●
●●●●● ●●●●●●●● ●●●●● ●●●●●●●●●
●●●●●●●● ●●●● ●●●●●●●●● ●●●●●
🔒 पूरा प्रश्नपत्र देखने के लिए Teacher Pro लें