उपसर्ग तथा प्रत्यय (Prefix and Suffix)
शब्द-रचना
भाषाओं
में शब्द कैसे बनते हैं,
कभी आपने सोचा है? हर भाषा में नई-नई
संकल्पनाओं के लिए नए-नए शब्द बनाए जाते है। भाषा में नई-नई संकल्पनाएँ आती रहती
हैं और हम उनके लिए नए-नए शब्द बनाते रहते हैं।
प्रत्येक भाषा में तीन तरह से शब्द बनाए जाते हैं-
1. मूल शब्द के आरंभ में कोई अंश (शब्द रूप) जोड़कर; जैसे-
अ + सुंदर = असुंदर
अन् + आदर = अनादर
वे + ईमान = बेईमान
वि + योग = वियोग
नया शब्द बनाने के लिए मूल शब्द के आरंभ में जो अंश जोड़े जाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं।
2. मूल शब्द के अंत में कोई अंश (शब्द रूप) जोड़कर; जैसे-
सुंदर + ता = सुंदरता
आदर + नीय = आदरणीय
ईमान + दार = ईमानदार
योग + ई = योगी
मूल शब्द के अंत में जुड़नेवाले अंश को प्रत्यय कहते हैं।
3. दो मूल शब्दों को मिलाकर; जैसे-
राष्ट्र + पिता = राष्ट्रपिता
काली + मिर्च = कालीमिर्च
प्रधान + मंत्री = प्रधानमंत्री
ऋण + मुक्त = ऋणमुक्त
दो शब्दों के मेल से बननेवाले नए शब्दों को समास या समस्तपद
कहते हैं।
इस
तरह हर भाषा में तीन प्रकार से नए शब्द बनाए जाते हैं-
(क) उपसर्ग द्वारा
(ख) प्रत्यय द्वारा
(ग) समास द्वारा
उपसर्ग
भाषा
के वे लघुतम अर्थवान खंड जो शब्दों के आरंभ में लगकर नए-नए शब्दों का निर्माण करते
हैं, 'उपसर्ग'
कहलाते हैं।
शब्दों
तथा उपसगों में यही अंतर होता है कि उपसर्ग शब्दों की तरह अर्थवान तो होते हैं, पर स्वतंत्र नहीं होते अर्थात इनका भाषा में प्रयोग अलग से स्वतंत्र रूप में
नहीं हो सकता। उपसर्गों से बने शब्दों के कुछ उदाहरण दृष्टव्य है-
नि + युक्त
= नियुक्त उत्
+ नति = उन्नति
अप + यश = अपयश उत्
+ नति = उन्नति
अधि + नायक = अधिनायक अति
+ पावन = अतिपावन
अव + मानना = अवमानना अति + रिक्त = अतिरिक्त
प्र + सिद्ध = प्रसिद्ध अति
+
अधिक = अत्यधिक
उपसर्ग : भेद-प्रभेद
उपसर्गों
के भी निम्नलिखित भेद किए जा सकते हैं- जिस तरह स्रोत के आधार पर शब्दों के तत्सम
तद्भव तथा देशज तथा आगत के रूप में भेद किए जाते हैं उसी तरह उपसर्गों के भी
निम्नलिखित भेद किये जा सकते हैं -
1.
तत्सम
उपसर्ग- जो उपसर्ग तत्सम शब्दों के साथ संस्कृत भाषा से हिंदी में आ गए हैं तथा हिंदी
के तत्सम शब्द के हो प्रारंभ में जुड़कर शब्द बनाते हैं वे तत्सम उपसर्ग कहलाते
हैं। तत्सम उपसगों तथा उनसे बननेवाले शब्द के उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं-
|
उपसर्ग |
अर्थ |
उदाहरण |
|
|
1 |
अति |
अधिक
|
अति + उक्ति = अत्युक्ति अति + आचार = अत्याचार अति + उत्तम
= अत्युत्तम अति + क्रमण
= अतिक्रमण अति + शय
= अतिशय अति + पावन
= अतिपावन अति + अधिक = अत्यधिक अति + रिक्त = अतिरिक्त |
|
अधि |
ऊपर, श्रेष्ठ |
अधि + कृत
= अधिकृत अधि + आदेश
= अध्यादेश अधि + करण
= अधिकरण अधि + अयन
= अध्ययन अधि + वक्ता
= अधिवक्ता अधि + पति
= अधिपति अधि + कार
= अधिकार अधि + अक्ष
= अध्यक्ष |
|
|
3 |
अन् |
नहीं, प्रतिकूल |
अन् + अंत = अनंत अन् + उदार
= अनुदार अन् + इच्छा
= अनिच्छा अन् + एक
= अनेक अन् + आचार
= अनाचार अन् + आदर
= अनादर |
|
4 |
अनु |
पीछे या बाद में आने वाला,
समान |
अनु + करण = अनुकरण अनु + रूप = अनुरूप अनु + दान = अनुदान अनु + सरण = अनुसरण अनु + गमन = अनुगमन अनु + कंपा = अनुकंपा अनु + भव = अनुभव अनु + शासन = अनुशासन अनु + भूति = अनुभूति अनु + वाद = अनुवाद |
|
5 |
अप् |
बुरा, हीन |
अप + यश = अपयश अप + कार = अपकार अप + मान = अपमान अप + हरण = अपहरण अप + कर्ता = अपकर्ता अप + वाद = अपवाद अप + शब्द = अपशब्द अप + शकुन = अपशकुन |
|
6 |
अभि |
सामने ओर तरफ समीप |
अभि + कथन = अभिकथन अभि + शाप = अभिशाप अभि + आस = अभ्यास अभि + योग = अभियोग अभि + रक्षा = अभिरक्षा अभि + मुख = अभिमुख अभि + नेता = अभिनेता अभि + नव = अभिनव |
|
अव |
बुरा, हीन नीचे |
अव + गुण = अवगुण अव + सान
= अवसान अव + तार
= अवतार अव + नति
= अवनति अव + चेतन
= अवचेतन अव + तरण
= अवतरण अव + मानना = अवमानना अव + शेष
= अवशेष |
|
|
8 |
आ |
तक समेत, पूर्ण |
आ + कृति = आकृति आ + क्रमण
= आक्रमण आ + जन्म = आजन्म आ + मरण
= आमरण आ + रक्षण
= आरक्षण आ + कंपन
= आकंपन आ + जीवन
= आजीवन आ + कर्षण
= आकर्षण |
|
9 |
उत् |
ऊँचा ऊपर श्रेष्ठ |
उत् + थान = उत्थान उत् + चारण = उच्चारण उत् + गम = उद्गम उत् + लंघन = उल्लंघन उत् + नति = उन्नति उत् + तम = उत्तम उत् + योग = उद्योग
उत् + कर्ष = उत्कर्ष |
|
10 |
उप |
समीप गौण सादृश्य |
उप + कार = उपकार उप + मान = उपमान उप + स्थित = उपस्थित उप + संहार = उपसंहार उप + ग्रह = उपग्रह उप + नाम = उपनाम उप + वन = उपवन उप + प्रधान = उपप्रधान |
|
11 |
दुः |
कठिन, बुरा |
दुः + कर = दुष्कर दुः + आचार = दुराचार दुः + साहस = दुस्साहस दुः + गति = दुर्गति दुः + साध्य = दुस्साध्य दुः + बल = दुर्बल दुः + शासन = दुश्शासन दुः + निग्रह = दुर्निग्रह दुः + कर्म = दुष्कर्म दुः + लभ = दुर्लभ |
|
12 |
निः |
रहित, नहीं |
निः + संदेह = निस्संदेह निः + दोष = निर्दोष निः + संतान = निस्संतान निः + मल = निर्मल निः + बल = निर्बल निः + वाह = निर्वाह निः + विरोध = निर्विरोध निः + जन = निर्जन |
|
13 |
नि |
नीचे, निषेध |
नि + वास = निवास नि + रूपण = निरूपण नि + यम = नियम नि + पुणता = निपुणता नि + युक्त = नियुक्त नि + पात = निपात नि + बंध = निबंध नि + रोध = निरोध |
|
14 |
परा |
विपरीत, पीछे |
परा + जय = पराजय परा + वर्तन = परावर्तन परा + क्रम = पराक्रम परा + भूत = पराभूत परा + मर्श = परामर्श परा + अस्त = परास्त |
|
15 |
परि |
चारों ओर, आसपास |
परि + वर्तन = परिवर्तन परि + पूर्ण = परिपूर्ण परि + चालक = परिचालक परि + पक्व = परिपक्व परि + क्रमा = परिक्रमा परि + अटन = पर्यटन परि + नाम = परिणाम परि + वार = परिवार |
|
16 |
प्र |
अधिक, आगे |
प्र + लय = प्रलय प्र + योग = प्रयोग प्र + चंड = प्रचंड प्र + आचार्य = प्राचार्य प्र + पत्र = प्रपत्र प्र + स्थान = प्रस्थान प्र + वल = प्रबल प्र + ताप = प्रताप |
|
17 |
प्रति |
विरुद्ध सामने, ओर |
प्रति + अक्ष = प्रत्यक्ष प्रति + रूप = प्रतिरूप प्रति + वादी = प्रतिवादी प्रति + रोध = प्रतिरोध प्रति + ध्वनि = प्रतिध्वनि प्रति + दिन = प्रतिदिन प्रति + कूल = प्रतिकूल प्रति + निधि = प्रतिनिधि |
|
18 |
वि |
विशिष्ट, विगत, भिन्न |
वि + शिष्ट = विशिष्ट वि + पक्ष = विपक्ष वि + वाद = विवाद वि + भाग = विभाग वि + कार = विकार वि + शुद्ध = विशुद्ध वि + योग = वियोग वि + रोध = विरोध वि + नाश = विनाश वि + कल = विकल |
|
19 |
सं/सम् |
अच्छा पूर्णता, साथ |
सम् + सर्ग = संसर्ग सम् + पूर्ण = संपूर्ण सम् + यम = संयम सम् + लाप = संलाप सम् + गीत = संगीत सम् + शय = संशय सम् + बोधन = संबोधन सम् + कल्प = संकल्प |
|
20 |
सु |
अच्छा |
सु + लभ = सुलभ सु + संगत = सुसंगत सु + जन = सुजन सु + कर्म = सुकर्म सु + गम = सुगम सु + योग = सुयोग सु + बोध = सुबोध सु + पुत्र = सुपुत्र |
• संस्कृत में कुछ शब्दांश या शब्द दूसरे के साथ मिलकर समास-रचना करते थे अर्थात
समास-रचना में पूर्वपद के रूप में प्रयुक्त होते थे।
जब ये समस्तपद हिंदी में
आए तो हिंदी में इनके पूर्वपदों का प्रयोग उपसर्गों के रूप में किया जाने लगा।
उदाहरण के लिए, संस्कृत में 'अधर्म' समस्तपद का पहला पद 'अ' उपसर्ग नहीं था, पर हिंदी में वह उपसर्ग की तरह प्रचलित हो गया। अतः इनमें से कुछ हिंदी के
तत्सम शब्दों के उपसर्ग के रूप में लगकर शब्दों की रचना करने लगे। अतः 'अ', 'क', 'अध' (अधः) आदि तत्सम समस्तपदों
के पूर्व लगे मिलते हैं तथा हिंदी तद्भव शब्दों के पहले भी; जैसे-
|
उपसर्ग |
अर्थ |
उदाहरण |
|
|
1 |
अ |
निषेध |
अ + धर्म
= अधर्म अ + न्याय
= अन्याय अ + भाव
= अभाव अ + हिंसा = अहिंसा अ + डिग
= अडिग अ + नाथ
= अनाथ अ + ज्ञान
= अज्ञान अ + सुंदर = असुंदर |
|
2 |
अंतः |
अंदर |
अंतर् + अंतर्मुखी = अंतर्मुखी अंतर् + जातीय = अंतर्जातीय अंतर् + राष्ट्रीय = अंतर्राष्ट्रीय अंतर् + देशीय = अंतर्देशीय अंतर् + आत्मा = अंतर्रात्मा अंतर् + धान = अंतर्धान अंतर् + करण = अंत:करण अंत: + पुर = अंत:पुर |
|
3 |
अधः |
नीचे |
अधः + गमन
= अधोगमन अधः + लिखित = अधोलिखित अधः + पतन = अधोपतन अधः + मुखो = अधोमुखी अधः + गति = अधोगति अधः + गामी = अधोगामी |
|
4 |
कु |
बुरा |
कु + योग
=
कुयोग कु + ख्यात
= कुख्यात कु + रूप
=
कुरूप कु + कृत्य
= कुकृत्य कु + पुत्र
=
कुपुत्र कु + पात्र
=
कुपात्र |
|
5 |
चिर |
बहुत देर |
चिर + काल
= चिरकाल चिर + परिचित
= चिरपरिचित चिर + स्थायी
= चिरस्थायी चिर + कुमार
= चिरकुमार चिर + जीवी = चिरजीवी चिर + आयु = चिरायु |
|
6 |
पुनः |
फिर |
पुनः + कथन = पुनर्कथन पुनः + निर्माण = पुनर्निर्माण पुनः + जन्म = पुनर्जन्म पुनः + उक्ति = पुनरुक्ति पुनः + विवाह = पुनर्विवाह पुनः + उद्धार = पुनरुद्धार |
|
7 |
पुरा |
पुराना, पहला |
पुरा + कल्प = पुराकल्प पुरा + तत्व = पुरातत्व पुरा + तन = पुरातन पुरा + आवृत्त = पुरावृत्त |
|
8 |
प्राक् |
पुराना |
प्राक् + कर्म = प्राक्कर्म प्राक् + वैदिक = प्राग्वैदिक प्राक् + कथन
= प्राक्कथन प्राक् + ऐतिहासिक = प्रागैतिहासिक |
|
9 |
बहिर् |
बाहर |
बहिर् + मुखी = बहिर्मुखी बहिर् + गमन = बहिर्गमन बहिर् + अंग = बहिरंग बहिर् + कार = बहिष्कार |
|
10 |
सत् |
अच्छा |
सत् + कर्म = सत्कर्म सत् + भाव = सद्भाव सत् + पुरुष = सत्पुरुष सत् + गति = सद्गति
सत् + कार = सत्कार सत् + संग = सत्संग सत् + आचार = सदाचार सतु + जन = सज्जन |
|
11 |
सम |
बराबर |
सम + कालिक = समकालिक सम + भाव = समभाव सम + कोण = समकोण सम + कक्ष = समकक्ष |
|
12 |
सह |
साथ |
सह + गान = सहगान सह + मति = सहमति सह + पाठी = सहपाठी सह + भागी
= सहभागी सह + चर = सहचर सह + कारी = सहकारी |
|
13 |
स्व |
अपना |
स्व + चालित = स्वचालित स्व + आवलंबन = स्वावलंबन स्व + तंत्र = स्वतंत्र स्व + भाव = स्वभाव स्व + देश = स्वदेश स्व + तेज = स्वतेज स्व + राष्ट्र = स्वराष्ट्र स्व + जन = स्वजन |
|
14 |
स्वयं |
अपना |
स्वयं + सेवक = स्वयंसेवक
स्वयं + वर = स्वयंवर स्वयं + चालित = स्वयंचालित स्वयं + पाकी = स्वयंपाकी |
2. तद्भव उपसर्ग/हिंदी के
उपसर्ग
जिन उपसर्गों का विकास भी
संस्कृत के उपसर्गों या समासों पूर्वपद से हुआ है, वे तद्भव उपसर्ग
कहलाते हैं। इन्हें हिंदी के उपसर्ग भी कहते हैं। इनमें कुछ उपसर्ग ऐसे
होते हैं जो संस्कृत के मूल उपसर्गों के रूप में थोड़े बहुत परिवर्तन के साथ विकसित
हुए हैं, जैसे-
अधः - अध
कु - क
सु - स
आदि।
कुछ संस्कृत के तत्सम्
उपसर्ग हिंदी में आकर हिंदी के अपने बन गए तो यथावत रूप में तद्भव शब्दों के साथ
लगकर शब्द रचना करने लगे।
अतः आपको कुछ उपसर्ग जो
तत्सम उपसगों की सूची में मिलते हैं, वे तद्भव या हिंदी उपसगों की सूची में भी
दिखाई देंगे, परंतु तद्भव उपसर्ग के
रूप में ये तद्भव शब्दों के साथ मिलकर नए शब्दों की रचना करेंगे, यह ध्यान रखिए।
उदाहरण देखिए-
|
उपसर्ग |
अर्थ |
उदाहरण |
|
|
1 |
अ |
अभाव निषेध |
अ + थाह
= अथाह अ + चेत
= अचेत अ + मर = अमर अ + छूत = अछूत |
|
2 |
अध |
आधा |
अध + कचरा
= अधकचरा अध + पका
= अधपका अध + मरा
= अधमरा अध + जला
= अधजला |
|
3 |
अन |
अभाव, निषेध |
अन + बन
= अनबन अन + जान = अनजान अन + बोल
= अनबोल अन + मोल
= अनमोल अन + होनी
= अनहोनी अन + पढ़
= अनपढ़ |
|
4 |
उन |
कम |
उन + चालीस
= उनचालीस उन + तीस
= उनतीस उन + सठ
= उनसठ उन + चास
= उनचास |
|
5 |
औ (संस्कृत के ‘अव’
उपसर्ग से विकसित) |
रहित |
औ + गुन = औगुन
औ + घट = औघट औ + तार
= औतार
औ + गत = औगत |
|
6 |
क/कु |
बुरा |
क + पूत
= कपूत
क + चाल = कुचाल कु + संग
= कुसंग कु + घड़ी
= कुघड़ी |
|
7 |
चौ |
चार |
चौ + तराफा
= चौतरफा चौ + गुना
= चौगुना चौ + पाया
= चौपाया चौ + राहा
= चौराहा चौ + पाई
= चौपाई चौ + मासा
= चौमासा |
|
8 |
दु |
निषेधवाची |
दु + गुना
= दुगुना
दु + बला
= दुबला दु + साध्य = दुसाध्य दु + मंजिला = दुमंजिला |
|
9 |
नि (संस्कृत के 'निर्’ उपसर्ग से विकसित) |
रहित |
नि + हत्था = निहत्या नि + डर = निडर नि + कम्मा = निकम्मा नि + पूता = निपूता |
|
10 |
पर (संस्कृत के ‘प्र’ उपसर्ग
से विकसित) |
दूसरी पीढ़ी का |
पर + दादा = परदादा
पर + नाना = परनाना पर + पोता = परपोता
पर + दादी = परदादी |
|
11 |
भर |
पूरा |
भर + भार = भरमार
भर + पूर = भरपूर भर + पेट = भरपेट
भर + सक = भरसक |
|
12 |
बिन |
बिना |
बिन + ब्याही = बिनव्याही बिन + देखे = बिनदेखे बिन + जाने = बिनजाने बिन + माँगे = बिनमाँगे |
|
13 |
स/सु |
अच्छा |
सु + पूत = सपूत सु + चाल = सुचाल सु + घड़ = सुघड़ सु + डौल = सुडौल |
ध्यान देंः - संस्कृत के 'सु' तथा 'अ' उपसर्ग जिनका प्रयोग
संस्कृत के तत्सम शब्दों के साथ होता था हिंदी में आकर इनका प्रयोग तद्भव शब्दों
के साथ भी होने लगा। अतः 'सु' तथा 'अ' उपसर्ग तत्सम तथा 'अ' तत्सम तथा तद्भव दोनों वर्गों में दिखाए गए हैं।
3. आगत/विदेशी उपसर्ग- विदेशी भाषाओं से जो
उपसर्ग हिंदी में आ गए हैं उन्हें आगत उपसर्ग कहते हैं। इनमें अरबी-फ़ारसी, अंग्रेजी
आदि भाषाओं से आने वाले उपसर्ग आते हैं। कुछ प्रमुख आगत उपसर्ग के उदाहरण देखिए-
|
उपसर्ग |
अर्थ |
उदाहरण |
|
|
1 |
ऐन |
ठीक, पूरा |
ऐन + वक्त =
ऐनवक्त ऐन + मौका =
ऐनमौका |
|
2 |
सर |
मुख्य |
सर + ताज =
सरताज सर + पंच = सरपंच |
|
3 |
प्राइम |
प्रधान |
प्राइम + मिनिस्टर =
प्राइममिनिस्टर प्राइम + टाइम = प्राइमटाइम |
|
4 |
हाफ |
आधा |
हाफ + टाइम =
हाफटाइम |
देखिए प्रत्येक के अन्य उदाहरण-
• अरबी-फ़ारसी के उपसर्ग
|
क्रम सं० |
उपसर्ग |
अर्थ |
उदाहरण |
|
1 |
अल |
निश्चित |
अल + बेला =
अलबेला अल + मस्त =
अलमस्त |
|
2 |
खुश |
अच्छा |
खुश + बू =
खुशबू खुश + किस्मत = खुशकिस्मत खुश + दिल =
ख़ुशदिल खुश + मिजाज = खुशमिजाज |
|
3 |
दर |
में |
दर + असल =
दरअसल दर + कार =
दरकार दर + मियान =
दरमियान दर + गाह =
दरगाह |
|
4 |
कम |
थोड़ा, हीन |
कम + जोर =
कमजोर कम + अकल = कमअकल कम + कीमत =
कमकीमत कम + खर्च =
कमखर्च |
|
5 |
गैर |
अलग |
गैर + जुरूरी =
गैरजरूरी गैर + हाजिरी = गैरहाजिरी गैर + मौजूदगी =
गैरमौजूदगी गैर + कानूनी = गैरकानूनी |
|
6 |
ला |
बिना |
ला + परवाह =
लापरवाह ला + इलाज =
लाइलाज ला + जवाब =
लाजवाब ला + वारिस =
लावारिस |
|
7 |
ब |
के साथ |
ब + खूबी =
बखूबी ब + गैर =
बगैर ब + दौलत =
बदौलत ब + नाम =
बनाम |
|
8 |
बद |
बुरा |
बद + किस्मत = बदकिस्मत बद + बू =
बदबू बद + माश =
बदमाश बद + तमीज =
बदतमीज बद + सूरत =
बदसूरत बद + नीयत =
बदनीयत |
|
9 |
बा |
साथ |
बा + वजूद =
बावजूद बा + इज्जत = बाइज्जत बा + कायदा = बाक़ायदा बा + अदब = बाअदव |
|
10 |
बे |
बिना |
बे + कसूर = बेकसूर बे + ईमान = बेईमान बे + रहम = बेरहम बे + नकाब = बेनकाब |
|
11 |
ना |
नहीं |
ना + समझ = नासमझ ना + पसंद =
नापसंद ना + राज =
नाराज ना + लायक =
नालायक |
|
12 |
हम |
समान |
हम + शक्ल =
हमशक्ल हम + सफ़र =
हमसफ़र हम + दर्द =
हमदर्द हम + वतन =
हमवतन |
|
13 |
हर |
प्रत्येक |
हर + रोज =
हररोज हर + साल =
हरसाल हर + पल =
हरपल हर + दिन = हरदिन |
• अंग्रेजी के उपसर्ग
|
क्रम सं० |
उपसर्ग |
अर्थ |
उदाहरण |
|
1 |
चीफ |
प्रमुख |
चीफ़ + मिनिस्टर = चीफ़मिनिस्टर चीफ़ + सेक्रेटरी = चीफ़सेक्रेटरी चीफ़ + जस्टिस = चीफ़जस्टिस |
|
2 |
जनरल |
प्रधान |
जनरल + मैनेजर = जनरलमैनेजर जनरल + सेक्रेटरी = जनरलसेक्रेटरी |
|
3 |
वाइस |
सहायक |
वाइस + प्रिंसीपल =
वाइसप्रिंसीपल वाइस + चेयरमैन = वाइसचेयरमैन वाइस + चांसलर = वाइसचांसलर |
|
4 |
डिप्टी |
सहायक |
डिप्टी + कलक्टर =
डिप्टीकलक्टर डिप्टी + कमिश्नर =
डिप्टीकमिश्नर डिप्टी + इंस्पेक्टर =
डिप्टीइंस्पेक्टर |
|
5 |
सब |
अधीन, नीचे |
सब + इंस्पेक्टर = सबइंस्पेक्टर सब + कमेटी = सबकमेटी सब + डिवीज़न =
सबडिवीजन |
|
6 |
असिस्टेंट |
सहायक |
असिस्टेंट + क्लर्क =
असिस्टेंटक्लर्क असिस्टेंट + इंजीनियर = असिस्टेंटइंजीनियर |
|
7 |
हैड |
मुख्य |
हैड + मास्टर = हैडमास्टर हैड + क्लर्क = हैडक्लर्क |
कक्षा
9 की पाठ्यपुस्तक में प्रयुक्त उपसर्ग शब्द
क्षितिज-1 (पाठ्यपुस्तक)
|
पाठ-1 दो बैलों की कथा |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
निश्चय |
निः + चय |
|
2 |
पराकाष्ठा |
परा + काष्ठा |
|
3 |
संतोष |
सम् + तोष |
|
4 |
दुर्दशा |
दुः + दशा |
|
5 |
उपयुक्त |
उप + युक्त |
|
6 |
बदनाम |
बद + नाम |
|
7 |
स्वागत |
सु + आगत |
|
8 |
कुसमय |
कु + समय |
|
पाठ-2 ल्हासा की ओर |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अपरिचित |
अ + परिचित |
|
2 |
निर्जन |
निः + जन |
|
3 |
अनुवाद |
अनु + वाद |
|
पाठ-3 उपभोक्तावाद की संस्कृति |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
संसाधन |
सम् + साधन |
|
2 |
विज्ञापित |
वि + ज्ञापित |
|
3 |
परिधान |
परि + धान |
|
4 |
अवमूल्यन |
अव + मूल्यन |
|
5 |
उपनिवेश |
उप + निवेश |
|
6 |
प्रतिमान |
प्रति + मान |
|
7 |
अपव्यय |
अप + व्यय |
|
8 |
प्रकृति |
प्र + कृति |
|
9 |
अंतहीन |
अंत + हीन |
|
पाठ-4 साँवले सपनों की याद |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
प्रभाव |
प्र + भाव |
|
2 |
अनुरोध |
अनु + रोध |
|
3 |
संकल्प |
सम् + कल्प |
|
पाठ-5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
असफल |
अ + सफल |
|
2 |
अत्यंत |
अति + अंत |
|
3 |
विरुद्ध |
वि + रुद्ध |
|
4 |
प्रयत्न |
प्र + यत्न |
|
5 |
सुविशाल |
सु + विशाल |
|
पाठ-6 प्रेमचंद के फटे जूते |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
उपहास |
उप + हास |
|
2 |
आग्रह |
आ + ग्रह |
|
3 |
बेपरवाह |
बे + परवाह |
|
4 |
बेतरतीब |
बे + तरतीब |
|
पाठ-7 मेरे बचपन के दिन |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
निराहार |
निर् + आहार |
|
2 |
अप्रसन्न |
अ + प्रसन्न |
|
3 |
स्वतंत्र |
स्व + तंत्र |
|
4 |
प्रचार |
प्र + चार |
|
5 |
अवकाश |
अव + काश |
|
पाठ-8 एक कुत्ता और एक मैना |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अनिर्णय |
अ + निर्णय |
|
2 |
अप्रत्यक्ष |
अ + प्रत्यक्ष |
|
3 |
अप्रगल्भ |
अ + प्रगल्भ |
|
4 |
असमय |
अ + समय |
|
5 |
अनुपस्थित |
अन् + उपस्थित |
कक्षा
9 की पाठ्यपुस्तक में प्रयुक्त उपसर्ग शब्द
काव्य खंड
|
पाठ-9 साखियाँ एवं सबद |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अनंत |
अ + नंत |
|
2 |
अमृत |
अ + मृत |
|
3 |
संसार |
सम् + सार |
|
4 |
सुजान |
सु + जान |
|
5 |
सुभर |
सु + भर |
|
6 |
प्रकट |
प्र + कट |
|
पाठ-10 वाख |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
प्रयास |
प्र + यास |
|
2 |
अहंकार |
अहम् + कार |
|
पाठ-11 सवैये |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
प्रकट |
प्र + कट |
|
2 |
प्रयोग |
प्र + योग |
|
पाठ-12 कैदी और कोकिला |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
प्रभाव |
प्र + भाव |
|
2 |
प्रखर |
प्र + खर |
|
3 |
उपनाम |
उप + नाम |
|
4 |
संचार |
सम् + चार |
|
पाठ-13 ग्राम श्री |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
निर्मल |
निः + मल |
|
2 |
निरुपम |
निर् + उप् + मा |
|
पाठ-14 चंद्र गहना से लौटती बेर |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
कुरूप |
कु + रूप |
|
2 |
वनस्थली |
वन + स्थली |
|
3 |
अनुराग |
अनु + राग |
|
4 |
अनगढ़ |
अन + गढ़ |
|
पाठ-15 मेघ आए |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
पुरस्कार |
पुरस् + कार |
|
2 |
प्रचुर |
प्र + चुर |
|
3 |
अनुसार |
अनु + सार |
|
4 |
सम्भव |
सम् + भव |
|
पाठ-16 यमराज की दिशा |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अनुसार |
अनु + सार |
|
2 |
सम्भव |
सम् + भव |
|
पाठ-17 बच्चे काम पर जा रहे हैं |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
विवरण |
वि + वरण |
|
2 |
सम्मान |
सम् + मान |
कक्षा
9 की पाठ्यपुस्तक में प्रयुक्त उपसर्ग शब्द
कृतिका-1 (पूरक पाठ्यपुस्तक)
|
पाठ-1 इस जल प्रलय में |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अविराम |
अ + विराम |
|
2 |
आवरण |
आ + वरण |
|
3 |
सभय |
स + भय |
|
4 |
विज्ञापन |
वि + ज्ञापन |
|
5 |
स्वयंसेवक |
स्वयं + सेवक |
|
6 |
प्रतिध्वनित |
प्रति + ध्वनित |
|
पाठ-2 मेरे संग की औरतें |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अनपढ |
अन + पढ़ |
|
2 |
दरअसल |
दर + असल |
|
3 |
बेखबर |
बे + खबर |
|
4 |
अभिभूत |
अभि + भूत |
|
5 |
उपकथा |
उप + कथा |
|
6 |
असंगत |
अ + संगत |
|
पाठ-3 रीढ़ की हड्डी |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
अधीर |
अ + धीर |
|
2 |
बेबस |
बे + बस |
|
3 |
बेगार |
बे + गार |
|
4 |
पुनर्वास |
पुनर् + वास |
|
पाठ-4 माटी वाली |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
प्रतिद्वंद्वी |
प्रति + द्वंद्वी |
|
2 |
अशक्त |
अ + शक्त |
|
3 |
विभिन्न |
वि + भिन्न |
|
4 |
स्वादिष्ट |
स्व + आदिष्ट |
|
पाठ-5 किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया |
||
|
क्रम सं० |
उपसर्गयुक्त शब्द |
उपसर्ग + मूलशब्द |
|
1 |
विशिष्ट |
वि + शिष्ट |
|
2 |
सहपाठी |
सह + पाठी |
|
3 |
उपलब्धि |
उप + लब्धि |
|
4 |
प्रबल |
प्र + बल |
|
5 |
संकल्प |
सम् + कल्प |
|
6 |
प्रवास |
प्र + वास |
उपसर्ग के सन्दर्भ में ध्यान
देने योग्य बातें
1.
मूल शब्दों के आरंभ में जो
शब्द-रूप जोड़े जाते हैं वे उपसर्ग कहलाते हैं।
2.
उपसर्ग अर्थवान होते हैं
पर इनका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता। ये भाषा के बद्ध रूप (बंधे हुए रूप) है।
3.
स्रोत के आधार पर उपसर्ग
तीन प्रकार के होते हैं-
·
तत्सम उपसर्ग (जो उपसर्ग
हिंदी के तत्सम शब्दों के प्रारंभ में जुड़कर शब्द बनाते हैं, वे तत्सम उपसर्ग कहलाते हैं।)
·
तद्भव उपसर्ग/हिंदी के
उपसर्ग (जिन उपसर्गों का विकास तत्सम उपसर्गों से हुआ है, वे तद्भव उपसर्ग कहलाते हैं। ये तत्सम उपसर्ग के परिवर्तित रूप हैं। इन्हें
हिंदी के उपसर्ग भी कहते हैं।)
·
आगत/विदेशी उपसर्ग
(आगत/विदेशी उपसर्ग विदेशी भाषाओं से हिंदी भाषा में आए हैं।)
उपसर्ग
अभ्यास-कार्य (बहुविकल्पीय)
1. निम्नलिखित प्रश्नों
के उचित उत्तर विकल्पों में से चुनिए।
1.निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'दुः' उपसर्ग से बना हुआ नहीं है?
(क) दुस्साहस (ख) दुराचार (ग) दुर्लभ (घ) दुमंजिला
2. निम्नलिखित में 'अन' उपसर्ग से बना शब्द कौन-सा है?
(क) अनिच्छा (ख) अनजान (ग) अनेक (घ) अनाचार
3. 'प्रागैतिहासिक'
में प्रयुक्त उपसर्ग है-
(क) प्रा (ख) प्रागै (ग) प्राक् (घ) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से
आगत/विदेशी
उपसर्ग कौन-सा नहीं है?
(क) गैर (ख) बद (ग) भर (घ) हम
5. निम्नलिखित में से अंग्रेजी का उपसर्ग छाँटिए।
(क) दर (ख) बा (ग) सब (घ) परि
6. निस्संकोच में प्रयुक्त उपसर्ग तथा मूल शब्द है-
(क) निस् संकोच (ख) निः संकोच
(घ) इनमें से कोई नहीं (ग) (क) तथा (ख) दोनों
7. अनुसंधान में प्रयुक्त मूल शब्द है-
(क) धान (ख) संधान
(ग) (क) तथा (ख) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं
8. इनमें कौन-सा अंग्रेजी का उपसर्ग नहीं है?
(क) चीफ़ (ख) सब (ग) हर (घ) वाइस
9. तद्भव उपसर्ग का विकास किनसे हुआ है?
(क) संस्कृत के तत्सम उपसगों से (ख) समास के पूर्व पदों से
(ग) (क) तथा (ख) दोनों (घ) इनमें कोई नहीं
10. आगत उपसर्ग सामान्यतः किन भाषाओं से आए हैं?
(क) अरबी से (ख) फ़ारसी से (ग) अंग्रेजी से (घ) इनमें सभी
11. वे
लघुतम अर्थवान खंड जो शब्दों के प्रारंभ में लगकर नए-नए शब्दों का निर्माण करते
हैं क्या कहलाते हैं?
(क) उपसर्ग (ख) प्रत्यय (ग) निपात (घ) आगत शब्द
12. किन उपसर्गों को 'हिंदी का उपसर्ग' भी कहा जाता है?
(क) तत्सम उपसर्ग (ख) तद्भव उपसर्ग
(ग) आगत उपसर्ग (घ) इनमें कोई नहीं
13. किन उपसगों का प्रयोग संस्कृत तथा हिंदी दोनों में होता है?
(क) सु (ख) अ (ग) कु (घ) इनमें सभी
14. स्रोत के आधार पर उपसर्ग के कितने भेद होते हैं?
(क) एक (ख) दो (ग) तीन (घ) चार
15. 'संतोष' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
(क) स (ख) सं (ग) सम् (घ) (ख) तथा (ग) दोनों
16. 'सदाचार' शब्द में उपसर्ग है-
(क) स (ख) सदा (ग) सत् (घ) सम
17. उपसर्ग शब्दों की तरह अर्थवान तो होते हैं पर-
(क) स्वतंत्र होते हैं (ख) स्वतंत्र नहीं होते हैं
(ग) प्रयोग में नहीं लाए जाते (घ) इनमें से कोई नहीं
18. 'उन्नति' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग
है-
(क) उ (ख) उन (ग) उत् (घ) उन्न
19. 'स्वागत' में उपसर्ग है-
(क) स्व (ख) स (ग) स्वा (घ) सु
20. 'अनायास' शब्द में उपसर्ग तथा मूल
शब्द हैं-
(क) अन यास (ख) अना, यास (ग) अन आयास (घ) अन्, आयास
21. 'प्रतीक्षा' शब्द में मूल शब्द कौन-सा है?
(क) तीक्षा (ख) इक्षा (ग) ईक्षा (घ) इच्छा
22. निम्नलिखित में किस शब्द में 'अन्' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) अधर्म (ख) अभाव (ग) अज्ञान (घ) अनेक
23. 'खुशबू' में उपसर्ग है-
(क) खु (ख) खुश (ग) खश (घ) इनमें से कोई नहीं
24. 'अनावश्यक' शब्द में किस उपसर्ग का
प्रयोग हुआ है?
(क) अ (ख) आ (ग) अन् (घ) अन
25. 'सहानुभूति' शब्द में उपसर्ग है-
(क) स (ख) सहा (ग) सह (घ) साह
उत्तर-
1. (घ)
2. (ख)
3. (ग)
4. (ग)
5. (ग)
6. (ग)
7. (ख)
8. (ग)
9. (ग)
10. (घ)
11. (क)
12. (ख)
13. (घ)
14. (ग)
15. (घ)
16. (ग)
17 (ख)
18. (ग)
19. (घ)
20. (घ)
21. (ग)
22. (घ)
23. (ख)
24. (ग)
25. (ग)
2. उपसर्ग छाँटकर अलग
कीजिए।
1. उद्धार - __________________ 2. प्रयोग - __________________
3. अनंत - __________________ 4. औघट - __________________
5. अभियोग - __________________ 6. भरमार -
__________________
7. बदचलन - __________________ 8. अनजान -
__________________
9. संचय - __________________ 10.
निहत्था
- __________________
11. अभ्यास -
__________________ 12. दुर्भाग्य -
__________________
13. बईमान - __________________ 14. कमखर्च -
__________________
15. हमसफर - __________________ 16. दुस्साध्य -
__________________
17. चिरजीवी - __________________ 18. निश्चल -
__________________
19. उपवास - __________________ 20. अभिमान -
__________________
21. अनुशासन - __________________ 22. सुधर्मा -
__________________
23. सत्कार - __________________ 24. अभय - __________________
25. प्रागैतिहासिक - __________________ 26. चौगुना -
__________________
27. बदौलत - __________________ 28. बदसूरत -
__________________
29. बावजूद - __________________ 30. बेनकाब -
__________________
31. उच्चारण - __________________ 32. अभिमुख -
__________________
33. आरक्षण - __________________ 34. निर्जन -
__________________
35. निष्काम - __________________ 36. अवतार -
__________________
37. संपूर्ण - __________________ 38.
अधोलिखित
- __________________
39. अतिशय - __________________ 40. सुकर्म -
__________________
41. वाइसप्रेसिडेंट - __________________ 42. हेडकांस्टेबल -
__________________
3. उपसर्ग तथा मूल शब्द अलग कीजिए।
शब्द उपसर्ग मूल शब्द
1. अत्यधिक - ______________ + _________________
2. अध्यादेश - ______________ + _________________
3. अनिच्छा - ______________ + _________________
4. अनुकंपा - ______________ + _________________
5. अभ्यास - ______________ + _________________
6. आरक्षण - ______________ + _________________
7. उत्थान - ______________ + _________________
8. दुष्कर - ______________ + _________________
9. नियुक्त - ______________ + _________________
10. प्रत्यक्ष - ______________ + _________________
11. पुनरुक्ति - ______________ + _________________
12. चिरायु - ______________ + _________________
13. अंत:पुर - ______________ + _________________
14. पुरातत्व - ______________ + _________________
15. स्वयंचालित - ______________ + _________________
16. सद्भाव - ______________ + _________________
17. समकोण - ______________ + _________________
18. प्राक्कथन - ______________ + _________________
19. स्वयंवर - ______________ + _________________
20. अचेत - ______________ + _________________
21. चौराहा - ______________ + _________________
22. उनतीस - ______________ + _________________
23. लाइलाज - ______________ + _________________
24. बावजूद - ______________ + _________________
25. बेअदब - ______________ + _________________
26. नापसंद - ______________ + _________________
27. बहिर्गमन - ______________ + _________________
28. अंतर्देशीय - ______________ + _________________
29. चिरस्थायी - ______________ + _________________
30. सहकारी - ______________ + _________________
4. प्रत्येक उपसर्ग से दो-दो शब्द बनाइए।
1.
ला - ______________ _________________
2. चिर - ______________ _________________
3. कु - ______________ _________________
4. वि - ______________ _________________
5. वे - ______________ _________________
6. अनु - ______________ _________________
7. अन् - ______________ _________________
8. चीफ़ - ______________ _________________
9. सु - ______________ _________________
10. उत - ______________ _________________
11 पर - ______________ _________________
12. अध: - ______________ _________________
13. स्व - ______________ _________________
14. सत् - ______________ _________________
15. अ - ______________ _________________
16. भर - ______________ _________________
17. औ - ______________ _________________
18. नि - ______________ _________________
19. परा - ______________ _________________
20. प्र - ______________ _________________
5. उपयुक्त उपसर्ग छाँटकर दिए गए शब्दों में जोड़कर नए शब्द बनाइए।
उप, कु. आ, नि, परा, अभि, उत्, प्र. प्राकू. प्रति, सु, ला, अतर
1.
मान - _________ 2. गम - _________ 3. रक्षण - _________
4. वास - _________ 5. अस्त - _________ 6. स्थान - _________
7. बोध - _________ 8. मुखी - _________ 9. अक्ष - _________
10. कथन - _________ 11. रूप - _________ 12. जवाब - _________